हरियाणवी गुटिया गाना रिलीज

वेस्ट यूपी के मालीवुड देहाती सिने स्टार मुनव्वर मंसूरी का हरियाणवी सांग सोनाटेक डिजिटल यू-ट्यूब कंपनी पर रिलीज हो गया है। पहले दिन गुटिया सांग हजारों बार देखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 10:49 PM (IST)
हरियाणवी गुटिया गाना रिलीज
हरियाणवी गुटिया गाना रिलीज

शामली, जागरण टीम। वेस्ट यूपी के मालीवुड देहाती सिने स्टार मुनव्वर मंसूरी का हरियाणवी सांग सोनाटेक डिजिटल यू-ट्यूब कंपनी पर रिलीज हो गया है। पहले दिन गुटिया सांग हजारों बार देखा गया है। इस सांग में देहाती मालीवुड सिने स्टार मुनव्वर मंसूरी के साथ हरियाणवी स्टार नीलू तोमर की जोड़ी ने धमाल मचाया है। मुनव्वर मंसूरी देहाती मालीवुड के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री में भी काम कर रहे है। उनके हरियाणवी सांग बैक टू बैक रिलीज हो रहे है। गुटिया सांग बहुत पसंद किया जा रहा है। इस सांग के सिगर कृष्ण मढ़ा और म्यूजिशियन जीआर म्यूजिक है। बहुत जल्द मुनव्वर मंसूरी का अगला हरियाणवी सांग भी बहुत जल्द रिलीज होगा।

...

सामाजिक संस्थाओं ने लगाया रक्तदान शिविर

शामली, जागरण टीम।

शनिवार को नहर के अग्रसेन पार्क में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शामली के तत्वाधान में थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों की रक्त आवश्यकता हितार्थ फैमिली आफ ब्लड डोनर, लायंस क्लब क्राउन, भारत विकास परिषद, जनचेतना दिव्यांग समिति शामली के सहयोग से रक्तदान 76 वां शिविर लगाया गया।

शिविर का शुभारंभ पार्क में विराजमान महाराजा अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर पूर्व लायंस गवर्नर अरविद संगल एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक विराट ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर में इंडियन रेडक्रास सोसायटी के संचालक कुशांक चौहान, अजय संगल, नंद किशोर मित्तल, वैभव गोयल, सूर्यकांत, पारस बंसल, शिवांक गर्ग, इरशाद, अर्पित मित्तल, राम गोपाल शर्मा, अरुण बंसल, शिवचरण दास संगल, बीना अग्रवाल, अंजलि गर्ग, विजय संगल, अंकुर गोयल, डा. निशांत गुप्ता, रोबिन गर्ग मौजूद रहे। इस दौरान एनएसएस के जिला सह नोडल अधिकारी डा.भूपेंद्र कुमार व एनएसएस कैडेटों ने रक्तदान किया।

chat bot
आपका साथी