हरियाणा से चोरी ट्रांसफार्मर का सामान कांधला में खरीदा, दो व्यापारी गिरफ्तार

हरियाणा से चोरी किए गए ट्रांसफार्मरों का तांबा चोरों ने कांधला में दो बर्तन व्यापारियों को बेचा था। हरियाणा की सीआइए टीम ने कस्बे में छापा मारकर दोनों व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को अपने साथ हरियाणा ले गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:48 PM (IST)
हरियाणा से चोरी ट्रांसफार्मर का सामान कांधला में खरीदा, दो व्यापारी गिरफ्तार
हरियाणा से चोरी ट्रांसफार्मर का सामान कांधला में खरीदा, दो व्यापारी गिरफ्तार

जेएनएन, शामली। हरियाणा से चोरी किए गए ट्रांसफार्मरों का तांबा चोरों ने कांधला में दो बर्तन व्यापारियों को बेचा था। हरियाणा की सीआइए टीम ने कस्बे में छापा मारकर दोनों व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को अपने साथ हरियाणा ले गई है।

जनपद पानीपत से चोरों ने बिजली के कई ट्रांसफार्मरों को चोरी कर लिए थे। पानीपत की सीआईए टीम ने चार चोरों को गिरफ्तार करते हुए ट्रांसफार्मर भी बरामद कर लिए थे। चोरों ने सीआइए टीम को बताया था कि उन्होंने ट्रांसफार्मरों का तांबा निकाल कर कांधला निवासी दो बर्तन व्यापारियों को बेच दिया है। शनिवार को सीआइए टीम इंचार्ज अंग्रेज सिंह दोनों चोरों को लेकर कस्बे में पहुंचे। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कस्बे के मैन बाजार में दो बर्तन व्यापारियों की दुकान पर छापा मारा। टीम ने दोनों व्यापारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों व्यापारियों को अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि चोरी के मामले में दो व्यापारियों को हरियाणा पुलिस ले गई है।

तीन गिरफ्तार, अवैध शराब व चाकू बरामद

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव व जिला आबकारी अधिकारी कुंवरपाल सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान में जनपद पुलिस रोजाना कच्ची शराब बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार कर रही है। शनिवार को शामली व कांधला पुलिस ने तीन माफिया को शराब व चाकू सहित पकड़ा है। इस सप्ताह में लगभग दस माफिया गिरफ्तार किए जा चुके है।

नगर कोतवाली शामली में तैनात दारोगा बंटी सिंह व आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने चेकिग के दौरान जुनेद पुत्र नवाब निवासी सरवरपीर शामली को एक चाकू व दस लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। बताया, कि आरोपित युवक शराब बेचने के लिए जा रहा था। लेकिन उसे पहले ही पकड़ लिया गया। दो तस्कर पकड़े

शुक्रवार की देर शाम एसआई मुनेंद्र सिंह कस्बे के बुढ़ाना मार्ग पर गश्त कर रहे थे। पुलिस को हुरमजपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित यात्री शेड के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की, तो युवक पुलिस को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने लाया गया। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 18 लीटर कच्ची शराब, दो लीटर रेक्टिफाइड व एक किलो यूरिया बरामद किया है। पुलिस को पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम अंकित पुत्र मुकेश व सोनू पुत्र महेंद्र निवासी मोहल्ला रायजादगान कांधला बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी