हरियाणा धान बेचने जा रहे किसानों को बार्डर पर रोका

हरियाणा की करनाल मंडी में धान बेचने जा रहे उत्तर प्रदेश के किसानों को बार्डर पर रोक दिया गया। शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार दोपहर तक कई किलोमीटर लंबी कतार लगी रही और जाम के हालात रहे। हरियाणा पुलिस प्रशासन ने मंडी में अधिक भीड़ होने का हवाला देकर रोका था और दोपहर में जाने की अनुमति दे दी गई। वहीं भाकियू ने जिले में खरीद केंद्र बढ़ाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:10 PM (IST)
हरियाणा धान बेचने जा रहे किसानों को बार्डर पर रोका
हरियाणा धान बेचने जा रहे किसानों को बार्डर पर रोका

जेएनएन, शामली। हरियाणा की करनाल मंडी में धान बेचने जा रहे उत्तर प्रदेश के किसानों को बार्डर पर रोक दिया गया। शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार दोपहर तक कई किलोमीटर लंबी कतार लगी रही और जाम के हालात रहे। हरियाणा पुलिस प्रशासन ने मंडी में अधिक भीड़ होने का हवाला देकर रोका था और दोपहर में जाने की अनुमति दे दी गई। वहीं, भाकियू ने जिले में खरीद केंद्र बढ़ाने की मांग की है।

जिले में एक अक्टूबर से सात क्रय केंद्र खुल गए थे। किसानों की दिलचस्पी करनाल में ही धान-गेहूं बेचने की रहती है। ऐसे में जिले में कम ही खरीद अब तक हुई है। जिले के साथ ही मुजफ्फरनगर, मेरठ के किसान भी करनाल जाते हैं। शुक्रवार देर रात झिझाना के बिड़ौली में बार्डर पर हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के किसानों को रोक दिया। कहा गया कि मंडी में बहुत अधिक भीड़ हो गई है। इसलिए भीड़ कम होने पर ही हरियाणा की सीमा में प्रवेश दिया जाएगा। किसानों का धान लेकर आने का क्रम जारी रहा और ऐसे में कतार बढ़ती चली गई। सुबह तक कई किलोमीटर लंबी लाइन हो गई थी और जाम के हालात बने थे। किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना था कि एक तरफ कहा जाता है कि कहीं भी फसल बेच सकते हैं, लेकिन हर बार उत्तर प्रदेश के किसानों को रोका जाता है। कभी सरकार के आदेश का हवाला दिया जाता है तो कभी अधिक भीड़ होने का। वहीं, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के किसानों का रोकना बिल्कुल गलत है। प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकते हैं। लेकिन हरियाणा शासन-प्रशासन हर बार किसानों को परेशान करता है। हमारी मांग है कि धान खरीद केंद्रों की संख्या जिले में कम है। इसलिए संख्या को बढ़ाया जाए।

chat bot
आपका साथी