स्वयं सेवकों ने निकाली रैली

शामली जेएनएन। एनएसएस ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गुरु गोविद सिंह जयंती मनाई गई। इस दौरान स्वयं-सेवकों को कार्यक्रम अधिकारी ने संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:59 PM (IST)
स्वयं सेवकों ने निकाली रैली
स्वयं सेवकों ने निकाली रैली

शामली, जेएनएन।

एनएसएस ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गुरु गोविद सिंह जयंती मनाई गई। इस दौरान स्वयं-सेवकों को कार्यक्रम अधिकारी ने संबोधित किया।

बुधवार को शामली के राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की द्वितीय एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ मुख्यअतिथि आर पी सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व गुरु गोविद सिंह के चित्र पर पुष्पार्पित किए गए। स्वयं-सेवकों को संबोधित करते हुए डा. मांगेराम सैनी ने गुरु गोविद सिंह के जीवन, शौर्य, साहस एवं बलिदान से परिचय कराया। इस दौरान डा. आरपी सिंह ने स्वयं-सेवकों को संबोधित करते हुए नशा और अन्य बुरी आदतों से बचने के लिए युवाओं को सुझाव दिए। कालेज के अगले चरण में स्वयं-सेवकों ने कालेज परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में डा. सौरभ पांडेय, डा. पटेल, सतेंद्र शर्मा, लोकेंद्र एवं सुमित आदि मौजूद रहे।

शामली: बुधवार को विकास भवन में राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को कायम रखने के लिए महान विभूति सिख धर्म के दसवें गुरु गोविद सिंह साहिब की जयंती मनाई गईं। कार्यक्रम के मौके पर अधिकारियों एवं सिख समुदाय के सम्मानित व्यक्तियों ने गुरु गोविद सिंह के चित्र पर सर्वप्रथम पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। गुरु गोविद सिंह के जीवन एवं उनके महान कृत्यों के बारे में विचार व्यक्त किए गए। सिख समुदाय के लोगों ने गुरु गोविद सिंह के जीवन एवं उनके संघर्षों पर चर्चा करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान आदि मौजूद रहे।

प्रकाश पर्व मनाया

शामली, सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविद सिंह जी का 354 वा प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरबाणी पाठ कर अरदास के बाद भोग लगाया। कस्बे में इंदिरा द्वार निकट स्थित गुरुद्वारा में बुधवार सुबह में सुखमणि साहिब का पाठ शब्द कीर्तन कर गुरु महिमा का बखान किया गया। सिख संगत को गुरु महाराज गोविद सिंह जी के जीवन पर उनके स्मरण सुना निहाल किया गया। अरदास कर भोग लगा प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में भगवानदास रावड़ा, अर्जुन सिंह, सरदार दर्शन सिंह ,सरदार बलवीर सिंह ,सरदार राजकुमार सिंह ,सरदार जलसिंह ,मांगेराम ,सुभाष कुमार, हरिओम आहूजा ,संजय आहूजा, बोधराज नारंग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी