तमंचा देख रहा था पोता, गोली चलने से दादा की मौत

बुधवार देर रात झिझाना थाना क्षेत्र के गांव गागौर में तमंचे से छेड़छाड़ कर रहे पोते से गोली चल गई। गोली लगने से वृद्ध दादा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के नाबालिग पोते को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:34 PM (IST)
तमंचा देख रहा था पोता, गोली चलने से दादा की मौत
तमंचा देख रहा था पोता, गोली चलने से दादा की मौत

शामली, जागरण टीम। बुधवार देर रात झिझाना थाना क्षेत्र के गांव गागौर में तमंचे से छेड़छाड़ कर रहे पोते से गोली चल गई। गोली लगने से वृद्ध दादा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के नाबालिग पोते को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।

थाना झिझाना क्षेत्र के ऊन पुलिस चौकी इलाके के गांव गागौर में 80 वर्षीय वृद्ध देशराज का मकान गांव के बाहर है। हाल ही में बारिश के दौरान उनके मकान की दीवार गिर गई थी। जिस कारण मकान में रात के समय जानवर घुसने का अंदेशा रहता है। बुधवार रात में देशराज का बेटा अनिल किसी काम से घर से बाहर गया था। रात में अनिल का नाबालिग बेटा व महिलाएं घर पर थी। रात में दादा-पोता घर के आंगन में सो रहे थे। पुलिस का कहना है कि जानवरों के डर से देशराज ने अपने पास तमंचा रखा था। उनका पोता तमंचे से छेड़छाड़ करने लगा, इसी बीच गोली चल गई, जो देशराज को लगी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपित किशोर के ताऊ रामपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। टावर चोरी के मामले में मुकदमा

कैराना : कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए विजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत है। उनकी कंपनी का टावर आलकलां निवासी इनाम की जमीन पर लगा हुआ था। 30 मई 2021 को अज्ञात चोरों ने टावर को मय बैटरी व अन्य सामान सहित चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संसू

chat bot
आपका साथी