व्यापारियों का चिकित्सा बीमा कराए सरकार

व्यापारी सुरक्षा फोरम की गोशाला रोड स्थित शोरूम में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें व्यापारियों का चिकित्सा बीमा कराने के साथ ही सरकार के समक्ष कई मांग रखने के प्रस्ताव पास किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 10:47 PM (IST)
व्यापारियों का चिकित्सा बीमा कराए सरकार
व्यापारियों का चिकित्सा बीमा कराए सरकार

शामली, जागरण टीम। व्यापारी सुरक्षा फोरम की गोशाला रोड स्थित शोरूम में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें व्यापारियों का चिकित्सा बीमा कराने के साथ ही सरकार के समक्ष कई मांग रखने के प्रस्ताव पास किए गए।

मुख्य अतिथि व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार गोयल ने कहा कि सरकार सभी व्यापारियों का चिकित्सा बीमा कराए और गंभीर बीमारियों का उपचार कराने के लिए कम से कम दो लाख रुपये का सहयोग दे। साथ ही प्राकृतिक आपदा, सांप्रदायिक दंगे या अन्य किसी घटना में अगर व्यापारी का नुकसान होता है तो आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। व्यापारी पेंशन, व्यापारियों के लिए आपदा राहत कोष की मांग भी संगठन उठाता रहा है। उन्होंने नगर पालिका शामली के पूर्व अध्यक्ष अरविद संगल को संगठन का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया। पूर्व आइजी विजय गर्ग ने फोरम के विस्तार पर जोर दिया। कहा कि छोटे-छोटे कस्बों में संगठन का विस्तार होना चाहिए। जिला संरक्षक मोहित जैन, जिलाध्यक्ष संजय संगल, महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा, नरेश धीमान, प्रवीण छाबड़ा, विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, कमल चुग, विश्वदीप गोयल, सचिन जिदल, राजकुमार, मनोज गुप्ता, राजीव गर्ग, राहुल जैन, कंवरसैन जैन आदि मौजूद रहे। माता शीतला का बसेड़ा पूजन मनाया

कांधला : कस्बे में शनिवार को माता शीतला का बसेड़ा पूजन धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह के समय भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान मास्क लगाते हुए शारीरिक दूरी का पालन किया गया। श्री शीतला माता मंदिर ट्रस्ट के द्वारा मास्क वितरित किए।

पुजारी मधुबाला व उनके स्वजन ने भक्तों के द्वारा विधि विधान के साथ पूजन कराया। मंदिर के रिसीवर ईओ राजबलि यादव ने मंदिर परिसर में कली का छिड़काव कराया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भार्गव, कोषाध्यक्ष मुकेश सैनी, देवीदास जयंत, गर्वित शर्मा, वाशु शर्मा व राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय सहित आदि पूजन में शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी