सैनिटाइजेशन और फॉगिग में जुटे हैं नपा कर्मचारी

55 घंटे के लॉकडाउन के साथ जिले में कोरोना और संचारी रोगों से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन एवं फॉगिग का विशेष अभियान चलाया गया है। सभी नगर निकाय और पंचायत के सफाई कर्मियों के साथ दमकल विभाग के कर्मी जुटे रहे। सरकार के फैसले के अनुसार अब हर हफ्ते शनिवार-रविवार को लॉकडाउन रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:27 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:27 PM (IST)
सैनिटाइजेशन और फॉगिग में जुटे हैं नपा कर्मचारी
सैनिटाइजेशन और फॉगिग में जुटे हैं नपा कर्मचारी

शामली, जेएनएन। 55 घंटे के लॉकडाउन के साथ जिले में कोरोना और संचारी रोगों से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन एवं फॉगिग का विशेष अभियान चलाया गया है। सभी नगर निकाय और पंचायत के सफाई कर्मियों के साथ दमकल विभाग के कर्मी जुटे रहे। सरकार के फैसले के अनुसार अब हर हफ्ते शनिवार-रविवार को लॉकडाउन रहेगा।

शुक्रवार रात दस बजे से लॉकडाउन शुरू हुआ। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी नगर निकाय, ग्राम पंचायतों के साथ ही दमकल विभाग को युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन के साथ फॉगिग करने के दिशा-निर्देश जारी किए थे। लॉकडाउन में लोगों के घर पर निकलने पर प्रतिबंध रहा और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही निर्धारित समय के लिए खुलीं। रविवार को शहर में दमकल विभाग और नगर पालिका कर्मचारियों ने हॉट स्पॉट के साथ शिव चौक, भिक्की मोड़, सीबी गुप्ता कॉलोनी, बुढ़ाना रोड, काकानगर, अस्पताल रोड समेत विभिन्न स्थानों को सैनिटाइज किया। वहीं पालिका कर्मी शाम से देर रात तक फॉगिग करने में जुटे रहे।

---

230 ग्राम पंचायतों में अभियान

जिला पंचायतीराज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि 230 ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन और फॉगिग करा दी गई है। साथ ही दीवारों पर पेंटिग कर और प्रचार रथ से भी लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैसे तो लगातार ही कोरोना से बचाव को लेकर कार्य किया जा रहा है, लेकिन सप्ताहिक दो दिन के लॉकडाउन को लेकर जो दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसके अनुरूप कार्य होगा।

----

विशेष अभियान की तैयारी पूरी

नगर पालिका शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव का कहना है कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहा। इस विशेष अभियान में दमकल विभाग में शामिल रहा। सरकार ने हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का फैसला लिया और उक्त दोनों दिन विशेष अभियान चलेगा। हालांकि लगातार हर दिन पालिका कर्मी जुटे हैं। पालिका के पास छिड़काव के लिए 20 छोटी और एक बड़ी मशीन है। फॉगिग के लिए तीन मशीन हैं। करीब 350 सफाई कर्मी हैं। सफाई पर भी फोकस है।

---

इन्होंने कहा..

जुलाई में तो संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल ही रहा है। लॉकडाउन के दिनों के अतिरिक्त भी सैनिटाइजेशन और फॉगिग का कार्य चलता रहेगा। इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

-जसजीत कौर, जिलाधिकारी, शामली

chat bot
आपका साथी