पंक्ति के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही सरकार: राणा

शामली जेएनएन। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।सरकार की योजनाओं का लाभ हर गरीब व पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि पंक्ति के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ मिलना चाहिएजो पूरी तरह से दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 06:34 PM (IST)
पंक्ति के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही   सरकार: राणा
पंक्ति के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही सरकार: राणा

शामली, जेएनएन।

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।सरकार की योजनाओं का लाभ हर गरीब व पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि पंक्ति के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए,जो पूरी तरह से दिया जा रहा है।

सोमवार को भाजपा कार्यालय पर चल रहे मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में थानाभवन, सिलावर व गढ़ीपुख्ता मंडल का शुभारंभ किया गया। मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पिछले छह सालों में हुए अंत्योदयी प्रयत्न विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जबसे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे सरकार गरीबों के हितों में अनेकों विकास कि योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि पंक्ति के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले। इस प्रकार से सरकार ने कोरोनाकाल में गरीब व्यक्तियों को निशुल्क में राशन देने का काम किया है, यह अपने आप में एक ऐतिहासिक कार्य है। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर अपने विचार रखे। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रामजीलाल कश्यप, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी, पूर्व चेयरमैन अरविद संगल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविद कुमार, जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा सभी ने अपने विषय पर विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, कपिल पंवार, विशेष सरोहा, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, छत्रपाल कश्यप, थानाभवन मंडल अध्यक्ष राकेश राणा, सिलावर मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल फौजी, गढ़ीपुख्ता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी