गोपाष्टमी पर की गो माता की सेवा

जागरण संवाददाता, शामली : गोपाष्टमी पर शुक्रवार को शहर की गोशालाओं में गो माता की सेवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:46 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:46 PM (IST)
गोपाष्टमी पर की गो माता की सेवा
गोपाष्टमी पर की गो माता की सेवा

जागरण संवाददाता, शामली : गोपाष्टमी पर शुक्रवार को शहर की गोशालाओं में गो माता की सेवा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। सभी ने गो माता को तिलक लगाकर, जल से चरण धोकर, मिष्ठान खिलाया। कुछ श्रद्धालुओं ने गाय को मीठे पराठे, खील बतासे और खल-चूरी भी खिलाई। साथ ही गोपूजन कर परिवार व समाज में सुख-समृद्धि की प्रार्थना भी की। वहीं भारत विकास परिषद शामली लक्ष्मीबाई शाखा की महिलाओं द्वारा भी गो माता की सेवा की। संस्था की अध्यक्षा वीना अग्रवाल ने बताया कि गाय हमारी माता है। गोशाला सचिव राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी