बाबरी में अस्थाई गौशाला का लोकार्पण

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बाबरी में एक अस्थाई गौशाला का लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:42 PM (IST)
बाबरी में अस्थाई गौशाला का लोकार्पण
बाबरी में अस्थाई गौशाला का लोकार्पण

शामली, जेएनएन। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बाबरी में एक अस्थाई गौशाला का लोकार्पण किया। यहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया। गन्ना मंत्री ने कहा कि यह गौशाला बेसहारा गोवंश का सहारा बनेगी। इस दौरान मंत्री ने गौशाला में पौधारोपण भी किया।

गन्ना मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ रही है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए भी सरकार मजबूत कदम उठा रही है। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, बीडीओ पंकज कुमार, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, वीरेंद्र सिंह, अनंगपाल प्रधान, सोमवीर सिंह, प्रदीप, पदमसिंह सैनी, मास्टर रविद्र सिंह सैनी, संजय भदौड़ा, योगेश भदौड़ा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी