गन्ने के खेत में लगाई आग, किसानों में रोष

संवाद सूत्र, बाबरी : थाना क्षेत्र के गांव कुरमाली में सोमवार देर रात गांव के कुछ किसानों के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM (IST)
गन्ने के खेत में लगाई आग, किसानों में रोष
गन्ने के खेत में लगाई आग, किसानों में रोष

संवाद सूत्र, बाबरी : थाना क्षेत्र के गांव कुरमाली में सोमवार देर रात गांव के कुछ किसानों के गन्ने के खेत में किसी ने आग लगा दी। रात में किसानों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। फिर भी लगभग तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई।

सोमवार देररात क्षेत्र के गांव कुरमाली में किन्हीं लोगों द्वारा अलग अलग जगह पर किसान राजकुमार, शिव कुमार, राज ¨सह, देवेंद्र के गन्ने के खेतों में आग लगा दी गई। बड़ी मुश्किल से लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग तीन बीघा गन्ने की खड़ी फसल जल गई। किसानों की सूझबूझ और तत्परता से काफी बड़ा नुकसान होने से बच गया। सुबह कुछ किसानों ने बाबरी थाने में जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस से रात के समय खेतों में गश्त बढ़ाने का आग्रह किया। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। घटना से किसानों में रोष हैं। किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी