शामली में समस्‍याओं को लेकर किसान संघ ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना Shamli News

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम संदीप सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 03:37 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 03:37 PM (IST)
शामली में समस्‍याओं को लेकर किसान संघ ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना Shamli News
शामली में समस्‍याओं को लेकर किसान संघ ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना Shamli News

शामली, जेएनएन। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम संदीप सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गन्ने के बकाये का भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही अब पर्चियों की परेशानी किसान झेल रहा है। पर्ची नहीं मिल रही है और गेहूं बुवाई में देरी हो रही है।

कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

साथ ही फसल अवशेष जलाने के मामले में किसानों पर की जा रही कार्रवाई भी दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों की समस्या को समझने को सरकार तैयार नहीं है। किसान संघ की मांग है कि किसानों पर आरोपित किया जुर्माना न वसूला जाए और मुक़दमे वापस हों। वायु प्रदूषण के असल कारणों का पता लगाने के एक 21 सदस्यीय कमेटी का गठन हो और इसमें किसान संगठनों के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाए। इस दौरान प्रांतीय मंत्री दुष्यंत पुंडीर, देशराज शर्मा, धीरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी