ट्रैक्टर मार्च में शामिल हों किसान

ट्रैक्टर मार्च को लेकर भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत गावं-गाव जाकर पंचायत कर रहे हैं और अधिक से अधिक किसानों से शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। साथ ही भाकियू के अन्य पदाधिकारी भी जिले के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करने में जुटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 10:54 PM (IST)
ट्रैक्टर मार्च में शामिल हों किसान
ट्रैक्टर मार्च में शामिल हों किसान

शामली, जागरण टीम। ट्रैक्टर मार्च को लेकर भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत गावं-गाव जाकर पंचायत कर रहे हैं और अधिक से अधिक किसानों से शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। साथ ही भाकियू के अन्य पदाधिकारी भी जिले के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करने में जुटे हैं।

नौ जुलाई को शामली से किसान सिघु बार्डर के लिए कूच करेंगे। दस जुलाई को बागपत के किसानों के साथ भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे। गौरव टिकैत ने मंगलवार को चौसाना, लिसाढ़, ऊन, पिडौरा, भूरा गांव में पंचायत की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में आज देश का किसान एकजुट है। सरकार को किसानों की कोई फिक्र नहीं है। सात महीने से अधिक समय से किसान अपने हक के लिए डटा हुआ है और लेकर रहेगा। ट्रैक्टर मार्च आंदोलन का हिस्सा है। शामली और बागपत के किसान सिघु बार्डर जाएंगे। कानून पूंजीपतियों के हित में बनाए गए हैं। किसान विरोधी कानूनों को सरकार को वापस लेना ही होगा।

भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि ऊन, शामली और थानाभवन के किसान शामली और कैराना, कांधला के किसान कांधला में दिल्ली रोड पर ट्रैक्टरों के साथ एकत्र होंगे। भाकियू के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, नवाब, अरविद खोडसमा, मोहसीन, शोकेंद्र आदि मौजूद रहे।

सरकार के खिलाफ किसानों में गुस्सा

जागरण संवाददाता, शामली: भारतीय किसान संघ की गूगल मीट के माध्यम से मेरठ प्रांत कार्यकारिणी की बैठक हुई और गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि तीन पेराई सत्र से गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 14 दिन में भुगतान भी नहीं मिल रहा है और सट्टा पर्ची में होने वाली अनियमितता से भी किसान परेशान रहते हैं।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देशवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि द्विप्रदेशीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित रहे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुख्य फसल गन्ने की है। किसान को लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। प्रांतीय महामंत्री राज सिंह चौहान ने बताया कि 2017 के चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 126 विधानसभा सीट में से भाजपा को 109 पर जीत मिली थी, लेकिन आज किसान सरकार से खफा हैं। बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, अखिल भारतीय सह जैविक प्रमुख धर्मपाल सिंह, प्रांतीय मंत्री कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, दुष्यंत, विजेंद्र भाटी, संजीव, महेश लोधी आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी