पर्ची को लेकर गन्ना समिति पर लगी किसानों की भीड़

जागरण संवाददाता, शामली : चीनी मिल में अधिक से अधिक गन्ना डालकर गेहूं की फसल बोने वाले किस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM (IST)
पर्ची को लेकर गन्ना समिति पर लगी किसानों की भीड़
पर्ची को लेकर गन्ना समिति पर लगी किसानों की भीड़

जागरण संवाददाता, शामली : चीनी मिल में अधिक से अधिक गन्ना डालकर गेहूं की फसल बोने वाले किसानों की गन्ना समिति पर सुबह से ही भीड़ जुटी रही।

शामली मिल में पेराई सत्र नौ नंवबर को शुरू हुआ। इस बार किसानों को गन्ना समिति से पर्ची का वितरण किया जा रहा है। इस कार्रवाई से सरकार पर्चियों की धांधली रोकने का प्रयास कर रही है। सुबह से ही अपनी गन्ना समिति पर एकत्र किसान पर्चियां लेने के लिए लाइन में लगे दिखे। उनकी मनसा है कि अधिक से अधिक गन्ना फसल काटकर मिल में डाला जाए ताकि वह समय से गेहूं की फसल बो लें। वहीं गन्ना समिति सचिव मुकेश राठी ने बताया कि नियमानुसार किसानों को पर्ची का वितरण किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सट्टों में संसोधन करा रहे किसान

शामली : किसान अपनी समस्या के समाधान के लिए चक्कर काटते दिखे। किसानों का कहना है उन्हें गन्ना पर्ची, पर्ची वजन, बेसिक कोटा की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना समिति शामली ने अभी तक किसानों के पक्के गन्ना पर्ची कलेंडर तक जारी नहीं किए। इससे किसानों की गन्ना आपूर्ति बाधित हो रही है। किसानों को अपनी पर्ची की जानकारी को उन्हें गन्ना समिति के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। गन्ना विभाग द्वारा जारी गन्ना ऐप भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। पर्ची कालम देखने को लगी लाइन

शामली: पिछले पेराई सत्र में किसान की जानकारी के लिए शुगर मिल मे कंप्यूटर की व्यवस्था थी, लेकिन गन्ना आयुक्त के आदेश अनुसार अब यह व्यवस्था गन्ना समिति पर ही कर दी गई। अपनी पर्ची कालम, सट्टा व अन्य जानकारी के लिए समिति जानकारी वाली खिड़कियों पर किसानों की भारी भीड़ दिखी।

chat bot
आपका साथी