भाकियू के धरना प्रदर्शन के दौरान कामकाज रहे ठप
शामली जेएनएन। गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर भाकियू के धरने के दौरान कलेक्ट्रेट पर होने वाले कार्य ठप रहे। भाकियू कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या में भीड़ के कारण फरियादी वापस लौट गए। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी भी कम दिखाई दिए।
शामली, जेएनएन। गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर भाकियू के धरने के दौरान कलेक्ट्रेट पर होने वाले कार्य ठप रहे। भाकियू कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या में भीड़ के कारण फरियादी वापस लौट गए। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी भी कम दिखाई दिए।
गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान व बिजली बिल बढ़ोतरी को लेकर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। धरना प्रदर्शन सुबह ग्यारह बजे से शुरु होकर अनिश्चितकालीन तक चलता रहा। कलेक्ट्रेट पर अपने कार्य के लिए पहुंचे फरियादियों के कार्य भी ठप रहे। एसडीएम, तहसीलदार कोर्ट भी बंद रही। अधिवक्ताओं की कोर्ट की फाइलों में भी सुनवाई नही हो सकी। डीएम, एडीएम को शिकायती पत्र देने पहुंचे फरियादी भी अधिकारी न होने पर वापस लौट गए। कलेक्ट्रेट स्थित सरकारी आफिसों पर कर्मचारी अपना कार्य निपटाते रहे। शाम तक भाकियू कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिक संख्या में खड़े ट्रैक्टर से लोगों को आने जाने में परेशानी रही।