जिले के किसानों ने किया दिल्ली कूच

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का विरोध रविवार को भी जारी रहा। जिले के अनेक किसान थोड़ी-थोड़ी संख्या में कांधला में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने एक साथ दिल्ली के लिए कूच कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:40 PM (IST)
जिले के किसानों ने किया दिल्ली कूच
जिले के किसानों ने किया दिल्ली कूच

शामली, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का विरोध रविवार को भी जारी रहा। जिले के अनेक किसान थोड़ी-थोड़ी संख्या में कांधला में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने एक साथ दिल्ली के लिए कूच कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार और जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान शामली से कांधला पहुंचे। यहां से जिलेभर से आए अन्य किसानों के साथ यूपी गेट के लिए रवाना हो गए। वहां भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में धरना दे रहे किसानों के पास पहुंचे। कुलदीप पंवार ने कहा कि जब तक किसान विरोधी कानून वापस नहीं होंगे तब तक हक की लड़ाई चलती रहेगी। जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आर्थिक रूप से बहुत दिक्कत आ रही है। इस दौरान मास्टर जाहिद, जिला पंचायत सदस्य चौधरी गयूर हसन, तालिब चौधरी, मीडिया प्रभारी मनव्वर हसन आदि यूपी गेट के लिए रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर काफी संख्या में किसान यूपी गेट पर जमे हुए हैं। जब तक सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक किसान वहीं डटे रहेंगे। इस दौरान ओमपाल मलिक प्रदेश सचिव, अजय पिडौरा, मंडल प्रवक्ता रविद्र राणा, धर्मवीर सिंह, मांगेराम आदि मौजूद रहे।

-किसान यूनियन ने किया जनसंपर्क

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक नेतृत्व में लिलौन और खेड़ी गांवों में जनसंपर्क कर कृषि कानूनों का विरोध किया। इस दौरान संजीव लिलौन, जयपाल सिंह, रिपाल मलिक, टिनू जावला, महबूब अंसारी, योगेंद्र सिंह राठी, सरफराज अंसारी आदि मौजूद रहे।

-रालोद कार्यकर्ता भी रवाना होंगे दिल्ली

जागरण संवाददाता, शामली: राष्ट्रीय लोकदल की बैठक माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के आदेश पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसान हित की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेंगे। कहा कि आज किसानों की परेशानी को प्रदेश और केंद्र सरकार नहीं सुन रही है। पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने कहा कि जिस प्रकार का व्यवहार आज किसानों के साथ किया जा रहा है उसे इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खान ने कहा कि किसानों को उनका हक देने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। कहा कि सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए काफी संख्या में किसान दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव ऋषिराज राझड़, प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, रणधावा मलिक, देशराज भनेड़ा, वाजिद अली, सुनील मलिक, पप्पू प्रधान, विक्रांत जावला, संजीव सहदेव सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी