किसानों को बारिश का इंतजार, नहीं हो पा रहा धान रोपण

बारिश न होने से धान किसान संकट में है। डीजल संचालित नलकूप से धान के लिए खेत पानी से भरना महंगा साबित हो रहा है। जल के अभाव में छोटे किसान धान की पौध तैयार नहीं कर पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 10:42 PM (IST)
किसानों को बारिश का इंतजार, नहीं हो पा रहा धान रोपण
किसानों को बारिश का इंतजार, नहीं हो पा रहा धान रोपण

शामली, जागरण टीम। बारिश न होने से धान किसान संकट में है। डीजल संचालित नलकूप से धान के लिए खेत पानी से भरना महंगा साबित हो रहा है। जल के अभाव में छोटे किसान धान की पौध तैयार नहीं कर पा रहे हैं।

किसानों को इस बार मानसून से काफी उम्मीदें थी। धान बुवाई के लिए बारिश की अहम भूमिका है। बारिश के बिना धान का उत्पादन करना संभव नहीं है। धान की फसल में दूसरी फसलों के मुकाबले सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। खेतों में पानी भरने के बाद ही धान की पौध रोपित की जाती है। ऐसे में जून माह के अंतिम सप्ताह तक बारिश न होने से किसानों का चिंतित होना स्वभाविक है। वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम वर्तमान में 92 प्रति लीटर हैं। डीजल के दाम में बढ़ोतरी की मार किसानों पर पड़ रही है। छोटी जोत वाले किसान डीजल संचालित नलकूप से ही फसलों की सिचाई करते हैं। विद्युत कनेक्शन क्षेत्र में बहुत कम हैं। खेतों में विद्युत आपूर्ति का समय सुबह छह बजे से दो बजे तक है। कई बार तार टूटने व फ्यूज उड़ने से इस बीच विद्युत आपूर्ति काफी समय तक बाधित भी होती रहती है। किसान यूनुस चौधरी, मतलूब, दौलत, फरीद, प्रदीप नायक, सुरेश, काशी, सनी आदि ने बताया कि जून में मानसून आने पर किसानों को बारिश की उम्मीद थी। जून माह में धान पौध तैयार करने के बाद खेतों में रोपित कर दी जाती है। बरसात न होने से धान पौध तैयार नहीं हो पा रही है। किसानों ने केंद्र सरकार से डीजल के दाम घटाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी