इस सरकार में किसानों की सबसे अधिक अनदेखी: नरेश टिकैत

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि इस सरकार में किसानों की सबसे अधिक अनदेखी हो रही है। कईं चीनी मिलों का वर्ष 2020 का भी बकाया है। महंगाई बेतहाशा है और किसान का बुरा हाल हो चुका है। वह शामली में एक आपसी विवाद को लेकर एसटी तिराहे के पास हुई पंचायत में आए थे और यहां पर मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 07:42 PM (IST)
इस सरकार में किसानों की सबसे अधिक अनदेखी: नरेश टिकैत
इस सरकार में किसानों की सबसे अधिक अनदेखी: नरेश टिकैत

जागरण संवाददाता, शामली। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि इस सरकार में किसानों की सबसे अधिक अनदेखी हो रही है। कईं चीनी मिलों का वर्ष 2020 का भी बकाया है। महंगाई बेतहाशा है और किसान का बुरा हाल हो चुका है। वह शामली में एक आपसी विवाद को लेकर एसटी तिराहे के पास हुई पंचायत में आए थे और यहां पर मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं।

गाजीपुर बार्डर से बैरिकेडिग हटाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसानों ने तो रास्ता नहीं रोका गया था। पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिग हटा ली है तो अच्छी बात है। अब किसानों के लिए भी रास्ता खुल गया है। अब देखते हैं कि किसान संसद जाएंगे या रामलीला मैदान, लाल किला पर जाएंगे। किसान हर परिस्थिति का सामने करने के लिए तैयार है और अपना हक लेकर ही रहेंगे। किसान हिसा में विश्वास नहीं करते हैं और गांधीवादी तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है। सरकार बातचीत करे और किसान के सम्मान के साथ खिलवाड़ न किया जाए। बातचीत से तो बड़े-बड़े मामले सुलझ जाते हैं।

किसान आंदोलन का 2022 के चुनाव पर बहुत फर्क पड़ेगा। हम तो कुछ नहीं कर रहे, लेकिन जनता को सब पता है कि किसे चुनना है।

लखीमपुर खीरी की घटना पर कहा कि किसानों को गाड़ी से कुचलने वालों का सरकार बचाव कर रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को अभी तक पद से नहीं हटाया गया है।

इस दौरान गठवाला खाप के थांबेदार बहावड़ी श्याम सिंह, कालखंडे खाप चौधरी संजय कालखंडे, भाकियू नेता गुड्डू बनत, योगेंद्र पंवार, पुरुषोत्तम उपाध्याय, नरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी जनता: आदित्य यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सामाजिक परिवर्तन यात्रा शनिवार को सहारनपुर से शामली पहुंची और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सत्ता परिवर्तन है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है। जनता से किया एक भी वायदा भाजपा ने पूरा नहीं किया है।

शामली के एसटी तिराहे पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, किसानों के साथ बर्बरता की जा रही है। हर वर्ग परेशान है, लेकिन सरकार चुप है। उक्त सभी मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी से गठबंधन हमारी प्राथमिकता है। क्योंकि दोनों दलों की विचारधारा एक है। गठबंधन को लेकर बात चल रही है। क्या निर्णय होता है, यह आगे पता चलेगा। लेकिन यह तय है कि जनता सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त होकर सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। यात्रा का उद्देश्य भाईचारे को बढ़ाना भी है। यात्रा का शामली में फूल मार्केट, लिलौन आदि स्थानों पर भी स्वागत हुआ और इसके बाद यात्रा बागपत के लिए रवाना हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शामली धीरज तोमर, शैलेंद्र, अमरपाल मलिक, चैनपाल सिंह, नरेश मलिक, अंकित, अंकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी