रहस्यमय हालातों में किसान लापता

नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिभालका निवासी 67 वर्षीय धर्मवीर सिंह छह अक्टूबर की शाम सात बजे घर से गए थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। स्वजन ने उन्हें सभी संभावित स्थानों पर तलाशा लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी काफी तलाश किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 10:15 PM (IST)
रहस्यमय हालातों में किसान लापता
रहस्यमय हालातों में किसान लापता

शामली, जागरण टीम। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिभालका निवासी 67 वर्षीय धर्मवीर सिंह छह अक्टूबर की शाम सात बजे घर से गए थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। स्वजन ने उन्हें सभी संभावित स्थानों पर तलाशा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी काफी तलाश किया। परेशान होकर शुक्रवार सुबह स्वजन ग्रामीणों के साथ शामली नगर कोतवाली में पहुंचे।

पुलिस को धर्मवीर सिंह के बारे में जानकारी दी। धर्मवीर सिंह की पत्नी ने तहरीर दी। बताया कि उनके पति कुछ देर बाद घर वापस आने की बात कहकर गए थे, लेकिन देर रात तक भी वह नहीं आए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने किसान की गुमशुदगी दर्ज कर ली। उधर, ग्रामीण अपहरण की आशंका जता रहे हैं।

-

तमंचा बरामद, आरोपित गिरफ्तार

शामली, जागरण टीम। शामली नगर कोतवाली में तैनात दारोगा बंटी सिंह ने बताया कि पुलिस ने झिझाना नहर पटरी पर चेकिग के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया। उसके पास से तलाशी में एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया। आरोपित मुस्तकीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला आर्यपुरी देहात, थाना कैराना का मूल निवासी है। वह वर्तमान में शामली के मोहल्ला सलेक विहार में रहता है।

युवक को गोली मारी

शामली, जागरण टीम। शामली के कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में बदमाशों के एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि सावेज को बदमाशों ने गोली मार दी है। युवक को गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल युवक को लेकर कस्बे के राजकीय अस्पताल में आ गई। डाक्टरों ने उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। स्वजन ने पीड़ित को मेरठ अस्पताल में भर्ती करा दिया है। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

..

chat bot
आपका साथी