प्राकृतिक खेती कर उत्पाद को जहर मुक्त बनाएं किसान : बद्रीनारायण

थानाभवन (शामली) : भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने कहा कि किस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 10:44 PM (IST)
प्राकृतिक खेती कर उत्पाद को जहर मुक्त बनाएं किसान : बद्रीनारायण
प्राकृतिक खेती कर उत्पाद को जहर मुक्त बनाएं किसान : बद्रीनारायण

थानाभवन (शामली) : भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर देशसेवा में योगदान करना चाहिए। आज जहरयुक्त खेती लोगों की ¨जदगी लील रही है। किसानों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए खेती को जहरमुक्त बनाना चाहिए। इसके लिए हमें प्राकृतिक खेती को अपनाना जरूरी है।

रविवार को थानाभवन के बाजार चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में अखिल भारतीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों के किसानों ने भाग लिया। शिविर में सबसे पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों के समग्र विकास के लिए समरसता के साथ काम कर रहा है। देश के हर वर्ग के किसान को देशभक्त और स्वावलम्बी बनाना हमारा उद्देश्य है। आज देश को जहरीली खेती से बचाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा, वरना वह दिन दूर नहीं, जब देश के हर घर में कैंसर के मरीज हो जाएंगे। संयोजक व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्य ठाकुर धर्मपाल ¨सह ने कहा कि परिषद वह संगठन है जो देश भर में खेती में कीट प्रबंधन की कार्य योजना बनाता है। हरित क्रांति और रासायनिक खेती के दुष्परिणाम के रूप में जल और मिट्टी का जानलेवा प्रदूषण बढ़ने से देशभर में कैंसर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार जहरमुक्त खेती को बढ़ावा देने की हरसंभव कोशिश कर रही है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहनपाल ¨सह ने कहा कि किसान अन्नदाता है। वह मृत्युदाता न बने इसलिए किसानों को देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रांत जैविक प्रमुख अजय कुमार, प्रोफेसर संजय राणा समेत करीब 100 किसान मौजूद रहे।

-----

दिव्यांग के हौसले को सलाम

चमोली से आए दिव्यांग किसान रमेश के पहुंचने पर शिविर में सभी ने खुशी व्यक्त की। किसान ने प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए सभी को इसके लिए जागृत किया।

chat bot
आपका साथी