गजब! 22 लाख 98 हजार का दे डाला फर्जी लोन

हाल में दिल्ली में रहने वाले वृद्ध की भूमि के फर्जी कागजात तैयार कर 22 लाख 98 का लोन देना दिखा दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 May 2019 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 06:19 AM (IST)
गजब! 22 लाख 98 हजार  का दे डाला फर्जी लोन
गजब! 22 लाख 98 हजार का दे डाला फर्जी लोन

जागरण संवाददाता, शामली : हाल में दिल्ली में रहने वाले वृद्ध की भूमि के फर्जी कागजात तैयार कर 22 लाख 98 हजार का फर्जी लोन जारी कर दिया गया। पता चलने पर वृद्ध ने शिकायत की तो उन्हें धमकाया गया। इस मामले में बैंक मैनेजर, फिल्ड अफसर सहित कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कांधला के मोहल्ला खैलकला निवासी फरहत लगभग 70 वर्षीय वृद्ध है। वह हाल में दिल्ली के दरियागंज में रहते हैं। कांधला-शामली क्षेत्र में उनकी काफी जमीन है। उनके यहां पर न रहने का किसी शातिर ने फायदा उठाया है। नगर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि वृद्ध ने इस मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें लिखा था कि उन्हें नोटिस के माध्यम से पता चला कि उनके नाम पर गांव लिलोन के ओबीसी बैंक से 22 लाख 98 हजार का लोन लिया गया है, जबकि उन्होंने कभी कोई लोन नही लिया। पता करने पर जानकारी मिली है कि अज्ञात शातिर व्यक्ति ने बैंक मैनेजर अंशु, फिल्ड अफसर ललित व दो अन्य नफीस व अरशद व पांच अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर यह फर्जी लोन लिया है। लोन लेने वाले शातिर ने लोन लेते समय उनके पास दो ट्रैक्टर आदि संपत्ति के तौर पर दर्शाए है। जबकि उनके पास ऐसी संपत्ति नही रही। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

chat bot
आपका साथी