जानकारी और लाभ के लिए लगेगा गरीब कल्याण मेला

प्रदेश सरकार जनसामान्य लोगों के लिए जो योजनाएं चला रही है उनका लाभ और जानकारी देने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर मेले लगाए जाएंगे। जनपद में 25 सितंबर को सभी पांच ब्लाक मुख्यालयों पर मेलों का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:40 PM (IST)
जानकारी और लाभ के लिए लगेगा गरीब कल्याण मेला
जानकारी और लाभ के लिए लगेगा गरीब कल्याण मेला

शामली, जागरण टीम। प्रदेश सरकार जनसामान्य लोगों के लिए जो योजनाएं चला रही है, उनका लाभ और जानकारी देने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर मेले लगाए जाएंगे। जनपद में 25 सितंबर को सभी पांच ब्लाक मुख्यालयों पर मेलों का आयोजन होगा। इस दौरान स्टाल लगाकर सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश में 25 सितंबर को गरीब कल्याण मेला के रूप में मनाया जाए। इसके तहत हर जिले में मेलों का आयोजन कर सरकार की योजनाओं से आम लोगों को अवगत कराया जाए और पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जनपद के पांचों ब्लाक शामली, कांधला, कैराना, थानाभवन और ऊन में मेले आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्रों को लाभार्थी का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। निर्धारित स्थानों पर मेलों का आयोजन सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा। इनका कहना है

सरकार की मंशा के अनुरूप ब्लाक मुख्यालयों पर गरीब कल्याण मेलों की तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला समाप्ति के बाद मीडिया को मेलों की उपलब्धि का विवरण उपलब्ध कराया जाएगा।

जसजीत कौर, जिलाधिकारी

कुष्ठ रोग के मरीजों को खोजने का अभियान शुरू

जागरण संवाददाता, शामली : कुष्ठ रोग के मरीजों को खोजने का अभियान शुरू हो गया है। कुष्ठ रोग नियंत्रण को हर वर्ष यह अभियान चलता है। सीएचसी कुड़ाना में गुरुवार को सीएमओ ने शुभारंभ किया।

सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि कुष्ठ रोग की रोकथाम, मरीजों के उपचार और देखभाल के उद्देश्य से सर्वे किया जा रहा है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. जगमोहन ने बताया कि कुष्ठ रोग नियंत्रण अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत हो गई है। वर्ष 2019-20 के सर्वे में मिले 52 कुष्ठ रोगियों के आधार पर सर्वे किया जाएगा। यह अभियान मार्च 2022 तक चलेगा।

कुष्ठ पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में 613 टीम बनाई गई हैं, जिसमें आशा, फ्रंट लाइन कर्मचारी और सुपरवाइजर शामिल हैं। घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा और लक्षणों के आधार पर संदिग्ध चिह्नित कर जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी