भाजपा सरकार में हर वर्ग को मिल रहा योजनाओं का लाभ: कटारिया

शामली के कैराना में प्रदेश के परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। असमानता समाप्त हुई है तो वहीं अपराधियों का निरंतर सफाया हो रहा है। अब बहन-बेटियां व व्यापारी वर्ग सुरक्षित वातावरण में रहता है। सरकार ने गुंडे व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कस दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:29 PM (IST)
भाजपा सरकार में हर वर्ग को मिल रहा योजनाओं का लाभ: कटारिया
भाजपा सरकार में हर वर्ग को मिल रहा योजनाओं का लाभ: कटारिया

शामली, जागरण टीम। शामली के कैराना में प्रदेश के परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। असमानता समाप्त हुई है तो वहीं अपराधियों का निरंतर सफाया हो रहा है। अब बहन-बेटियां व व्यापारी वर्ग सुरक्षित वातावरण में रहता है। सरकार ने गुंडे व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कस दी गई है।

शनिवार को परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले सबको फार्म प्रमाणित करना पड़ता था, जिसको खत्म किया गया। कभी बेटियां में खुले में शौच करने के लिए जाती थी। खेतों में नरक था। गांव-गांव शौचालयों का निर्माण कराया गया। गरीबों को उज्जवला योजना के तहत निश्शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। असमानता का भेदभाव खत्म हुआ है। समानता लाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का विस्तार किया गया। सारी दुनिया प्रधानमंत्री का सम्मान करती है।

उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को दिया जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड लाने का काम किया है, जिससे कि किसान बेटियों की शादी कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार में गुंडाराज था। अब प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है। गुंडों का सफाया किया गया है। अब गुंडे जेल में भी डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने यूपी की तस्वीर बदली है। परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि बस जलाएगा, तो उससे ही उसका जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके पूर्व परिवहन मंत्री मायापुर फार्महाउस पर भी पहुंचे। भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। मायापुर फार्म पर वह घंटेभर रुके ओर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की गोशाला का भी निरीक्षण किया।

--

भाजपा नेता के स्वजन को दी सांत्वना

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया एवं एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने मोहल्ला आलकलां में स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। दरअसल, अनिल चौहान की धर्मपत्नी की सात सितंबर को बंदरों के हमले से बचाव के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई थी। दूसरी ओर, शुक्रवार देर रात भाजपा के पश्चिमी उप्र क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

--

रोडवेज डिपो बनवाने की मांग

मायापुर फार्महाउस पर पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने शामली में रोडवेज डिपो बनवाए जाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी