नौ अवैध ई-रिक्शा सीज, तीन का चालान

चेकिग अभियान चलाकर एआरटीओ ने गुरुवार को नौ अवैध ई-रिक्शा सीज करते हुए तीन रिक्शाओं का चालान कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:01 AM (IST)
नौ अवैध ई-रिक्शा सीज, तीन का चालान
नौ अवैध ई-रिक्शा सीज, तीन का चालान

शामली, जेएनएन। चेकिग अभियान चलाकर एआरटीओ ने गुरुवार को नौ अवैध ई-रिक्शा सीज करते हुए तीन रिक्शाओं का चालान कर दिया। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि शासन के आदेश पर प्रतिदिन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। कैराना रोड, शिव चौक पर चेकिग की गई। इस दौरान तीन ई-रिक्शाओं का चालान किया गया। इनकी फिटनेस सही नहीं थी व टैक्स भी जमा नहीं किया गया था। इसके अलावा नौ ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के चलाई जाती मिली। इन सभी रिक्शाओं को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले अभियान चलाकर तीन दर्जन अवैध ई-रिक्शाओं को सीज कर दिया गया था। यह अभियान अभी चलता रहेगा।

कैराना: नगरपालिका ने नाला निर्माण हेतु अतिक्रमण हटवाया। गुरुवार को नगरपालिका परिषद की ओर से शामली बस स्टैंड के निकट नाले पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। यहां पर नगरपालिका की ओर से नाले का निर्माण कराया जाना है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।

chat bot
आपका साथी