गर्मी बढ़ते ही लड़खड़ाने लगी बिजली आपूर्ति

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के नखरे बढ़ गए हैं। बिजली सप्लाई का शेड्यूल लड़खड़ाने लगा है। ऊर्जा निगम के अफसर दावा 24 घंटे सप्लाई का कर रहे हैं लेकिन सप्लाई बामुश्किल 20 घंटे ही मिल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:33 PM (IST)
गर्मी बढ़ते ही लड़खड़ाने लगी बिजली आपूर्ति
गर्मी बढ़ते ही लड़खड़ाने लगी बिजली आपूर्ति

शामली, जागरण टीम। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के नखरे बढ़ गए हैं। बिजली सप्लाई का शेड्यूल लड़खड़ाने लगा है। ऊर्जा निगम के अफसर दावा 24 घंटे सप्लाई का कर रहे हैं लेकिन सप्लाई बामुश्किल 20 घंटे ही मिल रही है।

समय-समय पर तारों को खींचने का कार्य किया जाता है फिर भी हल्की आंधी में ही तार टूटकर गिरने लगते हैं। पिछले एक सप्ताह से गर्मी बढ़ने के कारण सप्लाई का शेड्यूल पूरी तरह लड़खड़ाया हुआ है। शहर में चार घंटे और देहात में छह घंटे से अधिक कटौती हो रही है। अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। मामूली फाल्ट को सही करने में भी ऊर्जा निगम के कर्मचारी दो घंटे से अधिक समय लगा देते हैं। किसानों का कहना है कि अब धान की रोपाई शुरू होने वाली है। ऐसे में सिचाई के लिए सप्लाई चाहिए। अधिशासी अभियंता ब्रहमपाल सिंह का कहना है कि बिजली कटौती की कोई समस्या नहीं है। लाइन पर मरम्मत कार्य होने से पहले ही उपभोक्ताओं को सूचना दी जाती है। खराब मौसम में यदि स्थानीय स्तर पर लाइन में फाल्ट स्थिति रहे तो दो घंटे में इसे ठीक कराने के निर्देश हैं। यदि कहीं पर बड़े स्तर पर फाल्ट हो उसे भी 24 घंटे के भीतर ही ठीक कराने का लक्ष्य रहता है। आंधी के साथ बारिश से जलभराव, बिजली आपूर्ति बाधित

संवाद सूत्र, कैराना : क्षेत्र में गुरुवार को तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। बारिश से कई जगह पर जलभराव हो गया। वहीं, बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

गुरुवार को क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान ओले भी पड़े। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, वहीं चौक बाजार व इमाम गेट आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। उधर, आंधी के कारण कस्बे में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। घंटों तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। मुख्य बाजार में बारिश के कारण जलभराव होने से व्यापारियों व खरीदारों को परेशानी हुई। बारिश रुकने के बाद धीरे-धीरे पानी की निकासी होने पर जलभराव की समस्या दूर हो गई।

chat bot
आपका साथी