व्यापार मंडल का चुनावी महासम्मेलन 26 दिसंबर को

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव महासम्मेलन 26 दिसंबर को मुरादाबाद में होगी। इसमें प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:01 PM (IST)
व्यापार मंडल का चुनावी महासम्मेलन 26 दिसंबर को
व्यापार मंडल का चुनावी महासम्मेलन 26 दिसंबर को

शामली, जागरण टीम। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव महासम्मेलन 26 दिसंबर को मुरादाबाद में होगी। इसमें प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।

गुरुवार को शहर के सुभाष चौक स्थित कार्यालय में हुई बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि महासम्मेलन में सभी जिलों से पदाधिकारी एवं व्यापारी हिस्सा लेंगे। कई जिलों में नगर व जिला इकाइयों का पुनर्गठन हो चुका है। 16 दिसंबर तक सभी जिलों में कार्यकारिणी का चुनाव हो जाएगा। इस बाद चुनाव अधिकारियों की देखरेख में प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन होगा। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, महेश धीमान, शिवांक गर्ग, अनुज गोयल, आशु पुरी आदि मौजूद रहे। नितिन को जर्मनी की यूनिवर्सिटी में मिला बड़ा मौका

संवाद सूत्र, थानाभवन : कस्बा निवासी नितिन कुमार अरोड़ा को जर्मन स्पोर्ट विश्वविद्यालय में एक्सरसाइज साइंस में पीएचडी प्रोग्राम के लिए चुना गया है। साथ ही यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी, नेशनल एरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं जर्मन एयरोस्पेस सेंटर की ओर से संयुक्त रूप से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट में रिसर्च फेलो के लिए भी चयन हुआ है।

थानाभवन के मोहल्ला शाहलाल निवासी नितिन अरोड़ा के पिता डा. मुकेश अरोड़ा ने बताया कि नितिन के गाइड जाने-माने शोधकर्ता डा. डेनियल बिलावी हैं। इनके अतिरिक्त डा. लार्स डोनाथ, डा. क्लिट मिलर और डा. पैट्रिक ओवेन भी गाइड हैं। नितिन ने ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में सेंटर फार फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेस कोर्स जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से किया है। नितिन की इस उपलब्धि से स्वजन में खुशी का माहौल है। पिता मुकेश कुमार अरोड़ा थानाभवन में फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उनकी मां रश्मि अरोरा गृहणी है व छोटे भाई इशांत कुमार अरोड़ा भी जामिया मिलिया इस्लामिया से फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी