कड़ाके की ठंड से कांपे हाड़

शामली जेएनएन। कोहरे से निजात जरूर मिली है। लेकिन ठंड का प्रकोप जारी है। कई दिनों से निकल रही धूप थोड़ी राहत जरूर देती है लेकिन शीतलहर लगातार परेशान कर रही है। जिले में बुधवार को सुबह से कड़ाके की ठंड रही। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों का जीना मुहाल रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 11:36 PM (IST)
कड़ाके की ठंड से कांपे हाड़
कड़ाके की ठंड से कांपे हाड़

शामली, जेएनएन। कोहरे से निजात जरूर मिली है। लेकिन ठंड का प्रकोप जारी है। कई दिनों से निकल रही धूप थोड़ी राहत जरूर देती है, लेकिन शीतलहर लगातार परेशान कर रही है। जिले में बुधवार को सुबह से कड़ाके की ठंड रही। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों का जीना मुहाल रहा। अधिकतम तापमान 11.6, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था के साथ ही रैन बसेरों की व्यवस्था भी की गईं है।

बुधवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान किए रखा। सुबह में कोहरे का असर नहीं रहा, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग घरों में देर तक दुबके रहे। दोपहर करीब साढे़ ग्यारह बजे धूप निकली। इसके बाद लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखे। हालांकि धूप से हटने पर ठंड का खूब अहसास हो रहा था। दोपहर बाद धूप हल्की पड़ती गई और तापमान गिरता गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। ऐसे में शहर के व्यस्तम इलाकों में शाम को कम ही भीड़ नजर आई। बाजारों में भी साढे छह बजे के बाद ही सन्नाटा पसरने लगा। लोग बिना जरूरी कार्य के घर से बाहर निकले। वहीं ठंड से बचाव के लिए आग तापते दिखे। रूम हीटर का प्रयोग कर रहे है। चिकित्सकों की सलाह है कि बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाकर रखे, क्योंकि ठंड इनके के लिए बेहद खतरनाक है। वहीं हार्ट के मरीज भी एहतियात बरते।

---

अलाव में कोई न हो लापरवाही: एडीएम

जिलेभर की निकायों में अलाव की व्यवस्था मुख्य स्थानों पर कराई गई है। अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने बताया कि अलाव व्यवस्था दुरूस्त रहनी चाहिए। इसके लिए निर्देश दिए गए है, वहीं रात में निरीक्षण भी कराए जाते हे, यदि कहीं लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

10 दिन का तापमान

दिनांक, अधिकतम, न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)

30 दिसंबर, 16.8, 4.8

29 दिसंबर, 17.7, 6.0

28 दिसंबर, 20.0, 4.5

27 दिसंबर, 20.6, 4.8

26 दिसंबर, 20.5, 4.8

25 दिसंबर, 21.5, 4.2

24 दिसंबर, 21.1, 2.5

23 दिसंबर, 22, 2.8

22 दिसंबर, 23, 3.5

21 दिसंबर, 20, 3.8

20 दिसंबर, 19.8, 2.0

chat bot
आपका साथी