जानलेवा बीमारियां बांट रहा है मीट प्लांट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बावजूद कैराना में स्थित मीट प्लांट को लेकर अफसर गंभीर नहीं हैं। मीट प्लांट क्षेत्र के लोगों को जानलेवा बीमारियां बांट रहा है लेकिन अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:36 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:36 PM (IST)
जानलेवा बीमारियां बांट रहा है मीट प्लांट
जानलेवा बीमारियां बांट रहा है मीट प्लांट

शामली, जागरण टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बावजूद कैराना में स्थित मीट प्लांट को लेकर अफसर गंभीर नहीं हैं। मीट प्लांट क्षेत्र के लोगों को जानलेवा बीमारियां बांट रहा है, लेकिन अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं। आबादी के बीच संचालित मीट प्लांट से पानी और हवा दूषित हो रहे हैं। लोग जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

कैराना-कांधला मार्ग पर आबादी के बीच में संचालित मीट प्लांट क्षेत्रवासियों को दिन प्रतिदिन बीमारियां बांट रहा हैं। नियम कायदों को ताक पर रखकर हो रहे प्लांट के संचालन से क्षेत्र में प्रदूषण का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को कैंसर, काला पीलिया जैसी जानलेवा बीमारियां जकड़ रही हैं। इन घातक बीमारियों से दर्जनों लोग काल के गाल में समा चुके हैं। प्लांट के आसपास गंदगी व दुर्गंध के कारण कांधला तिराहे तक दुकानदारों को कार्य करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्लांट से बहने वाला गन्दा पानी बहुत दुर्गंध युक्त होने के कारण नगर में दुर्गंध फैलती है। मीट प्लांट में मानकों को ताक पर रखकर पशुओं का वध किया जाता है। यही नहीं मीट प्लांट में हड्डी गलाने वाले प्लांट से धुंए की बदबूदार हवा से नगरवासियों का जीना दूभर हो गया है। इनका कहना है

मीट प्लांट से नगर एवं क्षेत्र का पानी व हवा पूर्ण रूप से दूषित हो गए हैं। नल व सबमर्सिबल पंप दूषित पानी दे रहे हैं। लोग घातक बीमारियों की चपेट में हैं। हम प्रशासन से कार्यवाही की मांग करते हैं।

अनुज चौहान नगर एवं क्षेत्र के गांवों में भी इसका दुष्प्रभाव होने से तेजी से पानी दूषित हो रहा है। पानी दूषित होने के कारण सैकड़ों लोग बीमार है। प्लांट पर कार्यवाही नहीं हुई तो क्षेत्र में बीमारियों की रोकथाम असंभव है।

जगदीश चौहान कैराना कांधला मार्ग पर प्लांट की गंदगी व दुर्गंध के होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। नगर व आसपास की आबादी वाले लोग प्लांट की गंदगी से दिन रात परेशान हैं। कार्यवाही अति आवश्यक है।

गौरव चौहान मीट प्लांट पर शिकायत के बाद भी प्रशासन की कार्यवाही सिर्फ खानापूर्ति रहती है। नगर एवं क्षेत्रवासियों के स्वस्थ जीवन के लिए यह बन्द कराना अति आवश्यक है।

अक्षय चौहान इन्होंने कहा

मीट प्लांट की जांच के लिए मुख्य पशु चिकित्साअधिकारी को पत्र लिखा गया है। सभी बिदुओं की जांच कराकर कार्यवाही की जायगी।

उद्भव त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी कैराना

chat bot
आपका साथी