लेनदेन के विवाद में हुई चिकित्सक की हत्या, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

बनत में चिकित्सक की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया। अभी पुलिस पूछताछ में जुटी है। फिलहाल मामला लेनदेन विवाद से जुड़ा होना बताया गया है। अभी एक आरोपित फरार है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:33 PM (IST)
लेनदेन के विवाद में हुई चिकित्सक की हत्या, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
लेनदेन के विवाद में हुई चिकित्सक की हत्या, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

शामली, जागरण टीम। बनत में चिकित्सक की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया। अभी पुलिस पूछताछ में जुटी है। फिलहाल मामला लेनदेन विवाद से जुड़ा होना बताया गया है। अभी एक आरोपित फरार है।

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में विपिन की नवजीवन डेंटल केयर के नाम से क्लीनिक था। विपिन वहां पर पिछले कई साल से क्लीनिक चला रहा था। शनिवार को विपिन का क्लीनिक के पास ही मेडिकल स्टोर के संचालक सोनू उर्फ रविश पुत्र सरफराज निवासी हकीकत नगर बनत से विवाद हो गया था। इस दौरान सोनू ने विपिन को कैंची घोंप दी थी। तब गंभीर रूप से घायल विपिन को उपचार के लिए मेरठ ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

मामले में विपिन के भाई ने सोनू व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपित सोनू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त कैंची को बरामद कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि हत्या का कोई बड़ा कारण अभी सामने नहीं आया है। आरोपित का मृतक के साथ लेनदेन विवाद बताया गया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आरोपित से हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद हुई है। दूसरे फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। रेत खनन होने की झूठी सूचना देने वाला पकड़ा

संवाद सूत्र, कांधला : सोमवार को इस्सोपुरटील निवासी सुशील ने 112 नम्बर पर सूचना दी कि गांव में कुछ व्यक्ति अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम ने उप जिलाधिकारी कैराना को मामले की जानकारी दी।

सूचना पर उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी के नेतृत्व में राजस्व टीम व कांधला पुलिस टीम को मौके पर भेजा। ग्राम इस्सोपुर टील में राजस्व व पुलिस टीम ने पहुंच कर जांच की तो कहीं रेत खनन होना नहीं पाया गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता सुशील को बुलाकर पूछा, तो वह कहीं रेत खनन नहीं दिखा सका। शिकायतकर्ता शराब के नशे में था तथा उसने स्वीकार किया कि अपने विरोधियों को फंसाने के लिये 112 नम्बर पर झूठी सूचना दी थी। आरोप है कि शिकायतकर्ता सुशील ने पुलिस कर्मियों व राजस्व टीम के साथ गाली-गलौच की। पुलिस आरोपित को हिरासत मे थाने ले आई और शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस ने उसे उप जिलाधिकारी के समक्ष पेश कर दिया। उप जिलाधिकारी ने 112 नम्बर पर झूठी सूचना देने के आरोपित सुशील पुत्र प्रेम सिंह की जमानत खारिज करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी