महिलाओं के साथ आज हक की बात करेंगी डीएम

जिले की महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी जसजीत कौर आज महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करेगी। इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 10:29 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 10:29 PM (IST)
महिलाओं के साथ आज हक की बात करेंगी डीएम
महिलाओं के साथ आज हक की बात करेंगी डीएम

शामली, जागरण टीम। जिले की महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी जसजीत कौर आज महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करेगी। इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का का आयोजन किया जाएगा। इसमें यौन हिसा, लैंगिक असमानता एवं दहेज हिसा समेत विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

डीपीओ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मिशन शक्ति-3 के तहत आज हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर डीएम जसजीत कौर से सीधा संवाद करेंगी। कार्यक्रम में डीएम महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी देगी। शासन ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई कार्यक्रम चला रखें। इसी के तहत डीएम महिलाओं से संवाद करेंगी। कार्यक्रम के लिए प्रदेश शासन से संवाद के लिए बिदु निर्धारित किए गए है। इसके लिए प्रमुख सचिव बाल विकास विभाग की ओर से निर्देशित किया गया था। हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में यौन हिसा, लैंगिक असमानता, दहेज हिसा, घरेलू हिसा आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र एवं सुझाव आदि पर चर्चा की जाएगी।

सीएचसी में लगाया गया कैंप

शामली: बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया। इस दौरान आवारा कुत्ता आदि जानवरों के हमले में घायल बीस से अधिक व्यक्ति, महिला एवं बच्चे पहुंचे, जिन्हें एंटी रैबीज के टीके लगाए गए। संसू तहसील में कैंप लगाकर किया जागरूक

कैराना: बुधवार को दूसरे दिन भी तहसील मुख्यालय पर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान अमरजीत ने ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन करते हुए लोगों को बताया गया कि मतदान के दिन किस प्रकार उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। साथ ही, उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया गया। संसू

chat bot
आपका साथी