डीएम ने कोविड महामारी प्रभावित बच्चों को दिए चेक

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके तीन बच्चों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:27 PM (IST)
डीएम ने कोविड महामारी प्रभावित बच्चों को दिए चेक
डीएम ने कोविड महामारी प्रभावित बच्चों को दिए चेक

शामली, जागरण टीम। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके तीन बच्चों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए।

इनमें कुमारी धनाक्षी मलिक निवासी लिसाढ़ को 53 हजार रुपये, अंशुल मलिक निवासी लिसाढ़ को 51 हजार व मयंक कुमार गर्ग निवासी कैराना को 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय मौजूद रहे। यमुना में हथिनीकुंड से छोड़ा जा रहा पानी

संवाद सूत्र, कैराना : हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से जलस्तर में कभी उतार तो कभी चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते यमुना नदी का जलस्तर कभी बढ़ जाता है तो कभी घट जाता है। सोमवार को यमुना नदी का बहाव 229.06 मीटर पर था। वहीं मंगलवार सुबह आठ बजे जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि जलस्तर घटने पर पानी का बहाव 228.70 मीटर पर आ गया। सुबह आठ 6959 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, शाम पांच बजे 3910 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया और जलस्तर 228.80 मीटर पर दर्ज किया गया। यहां से चेतावनी बिदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर है।

संदिग्ध हालात में युवक लापता

कैराना : मोहल्ला आलकलां निवासी जैनब ने दी तहरीर में बताया कि उसका भाई रहीम पुत्र वाहिद निवासी गली रजिया बेगम थाना हौज काजी दिल्ली वर्तमान में आलकलां में रहता है। गत सात जुलाई को रहीम लापता हो गया। तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लग सका। पीड़िता ने पुलिस से भाई की बरामदगी की गुहार लगाई है। संसू

chat bot
आपका साथी