डीएम ने पोषण रैली को दिखाई हरी झंड़ी

कैराना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत डीएम ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लोगों को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:43 PM (IST)
डीएम ने पोषण रैली को दिखाई हरी झंड़ी
डीएम ने पोषण रैली को दिखाई हरी झंड़ी

जेएनएन, शामली। कैराना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत डीएम ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लोगों को जागरूक किया।

शनिवार को डीएम जसजीत कौर ने कैराना तहसील परिसर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण रैली को हरी झंडी दिखाई और रैली को क्षेत्र के लिए रवाना किया। डीएम ने रैली में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण माह को सफल बनाने तथा लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने का आह्वान किया। वहीं, रैली नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर निकाली गई, जिसमें आंगनबाड़ी अपने हाथों में स्वास्थ्य ही असली सोना है, जो स्वस्थ नहीं उसे जीवन भर रोना है, बच्चों को बीमारियों से बचाएं, आयरन, जिक व विटामिन ए की खुराक पिलाएं, चलो सब ये जागरूकता फैलाएं, सुपोषण दिवस साथ मिलकर मनाएं आदि स्लोगन लिखी तख्तियां ले रही थी। उन्होंने लोगों को जागरूक किया। तेजवीर सिंह मलिक जाट महासभा के अध्यक्ष

उप्र आर्य जाट महासभा के जिला महासचिव सतपाल पहलवान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गत 14 सितंबर को धर्मवीर सिंह निर्वाल ने अपने आवास हरदेव नगर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी व अन्य पदाधिकारियों के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इस समारोह में धर्मवीर सिंह निर्वाल को जाट महासभा शामली जिले का अध्यक्ष लिखा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने धर्मवीर सिंह के स्थान पर तेजवीर सिंह मलिक को जाट महासभा शामली जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसलिए भविष्य में तेजवीर सिंह को ही जाट महासभा शामली जिलाध्यक्ष लिखा जाए।

chat bot
आपका साथी