डीएम ने किया तहसील का निरीक्षण

संवाद सूत्र, ऊन : जिलाधिकारी ने ऊन में बनी नई तहसील का औचक निरीक्षण किया। यहां खामियां मि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:39 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:39 PM (IST)
डीएम ने किया तहसील का निरीक्षण
डीएम ने किया तहसील का निरीक्षण

संवाद सूत्र, ऊन : जिलाधिकारी ने ऊन में बनी नई तहसील का औचक निरीक्षण किया। यहां खामियां मिलने पर अधिकारियों को जमकर लताड़ा। मंगलवार को शामली में आए जिलाधिकारी अखिलेश कुमार द्वारा ऊन में बनी नई तहसील का औचक निरीक्षण किया गया। नवनिर्मित तहसील पर मिलीं खामियों के बारे में अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई।

डीएम ने तहसील में रुके कार्यो की अधिकारियों से जानकारी ली। उनके द्वारा पैसा रिलीज नहीं होने के कारण जिलाधिकारी को बताया गया कि डीआरडीए के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि तहसील के लिए छह करोड़ 21 लाख रुपये निर्माण कार्य के लिए दिए गए थे। इनमें मात्र तीन करोड़ चालीस लाख रुपये विभाग को दिए गए हैं। जिसके कारण तहसील का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। तहसील के किसी भी कमरे मे लाइट नहीं मिलने से डीएम काफी नाराज हुए। तहसील अधिकारियों ने उसी वक्त कमरों में बल्ब व एलइडी लगवाए गए।

chat bot
आपका साथी