इंजीनियर बनना चाहते हैं जिला टापर आरव बालियान

जिले में 99.2 फीसद के साथ जिले में पहले स्थान पर रहे आरव बालियान शुगर मिल स्थित आवास में रहते हैं। आरव के पिता संजीव बालियान शुगर मिल में एपीओ हैं और माता आशा बालियान गृहणी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:01 PM (IST)
इंजीनियर बनना चाहते हैं जिला टापर आरव बालियान
इंजीनियर बनना चाहते हैं जिला टापर आरव बालियान

शामली, जागरण टीम। जिले में 99.2 फीसद के साथ जिले में पहले स्थान पर रहे आरव बालियान शुगर मिल स्थित आवास में रहते हैं। आरव के पिता संजीव बालियान शुगर मिल में एपीओ हैं और माता आशा बालियान गृहणी हैं। आरव बताते हैं कि वह दिन में छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे। उन्हें इंजीनियर बनना है। इसके लिए वह आगे की पढ़ाई दिल्ली से करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए बोर्ड की ओर से प्रमोट किया गया, जो सराहनीय कदम है। भ्रष्टाचार के खात्मे को आइएएस बनना चाहती हैं आयुषी

जागरण संवाददाता, शामली : जिले में मानविकी वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करने वाली आयुषी राणा शामली के कस्बा बनत निवासी हैं। उनके पिता आदित्य राणा दवा व्यापारी और माता सुनिता राणा गृहणी हैं। आयुषी बताती हैं कि वह रोजाना आठ से दस घंटे पढ़ाई करती हैं। उनका सपना आइएएस बनना है और इसके पीछे वजह है कि वह व्यवस्था से भ्रष्टाचार का खात्मा करना चाहती हैं। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए उनके स्वजन भी पूरा प्रयास कर रहे हैं। वह चाहती है कि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। वह अब आगे की पढ़ाई दिल्ली से करेंगी। पिता का सपना पूरा करने को सीए बनना चाहते हैं वंश

जागरण संवाददाता, शामली : जिले में कामर्स वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वंश जैन कांधला के निवासी हैं। उनके पिता संदीप जैन सेल्समैन हैं और माता प्राची जैन गृहणी हैं। वंश शुरू से ही पढ़ाई में टापर है। इसके चलते स्कूल ने उनकी पढ़ाई भी फ्री कर रखी थी। वंश ने बताया कि वह रोजाना छह से सात घंटे पढ़ते थे। वंश अपने पिता और स्वजनों की इच्छा को पूरा करने के लिए सीए बनना चाहते हैं। इसीलिए इंटर में कामर्स विषय को चुना था।

chat bot
आपका साथी