कमीशनबाजी को लेकर विवाद अखाड़ा बनी बोर्ड बैठक

शामलीजेएनएन शुक्रवार को नगर पालिका शामली की बोर्ड बैठक अखाड़ा बन गई। सभासदों के दो पक्षों में कमीशनबाजी के आरोपों को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष में नोकझोंक हुई। अन्य सभासदों एवं पुलिस ने उन्हें अलग किया। हालांकि इसके बाद बैठक सामान्य तरीके से चली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:36 PM (IST)
कमीशनबाजी को लेकर विवाद अखाड़ा बनी बोर्ड बैठक
कमीशनबाजी को लेकर विवाद अखाड़ा बनी बोर्ड बैठक

शामली,जेएनएन: शुक्रवार को नगर पालिका शामली की बोर्ड बैठक अखाड़ा बन गई। सभासदों के दो पक्षों में कमीशनबाजी के आरोपों को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष में नोकझोंक हुई। अन्य सभासदों एवं पुलिस ने उन्हें अलग किया। हालांकि, इसके बाद बैठक सामान्य तरीके से चली। नगरपालिकाध्यक्ष की ओर से एक प्रस्ताव को छोड़कर अन्य सभी पास होने की बात कही गई है।

नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई और प्रस्तावों पर चर्चा की बीच हंगामा होने लगा। सभासद पूनम विश्वकर्मा ने नालों की सफाई में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।

बताया कि गत बोर्ड में नालों की सफाई में जो धनराशि खर्च हुई, मौजूदा बोर्ड के कार्यकाल में उससे कई गुणा अधिक धनराशि खर्च हुई है। इसके बाद दोनों पक्ष के सभासद एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगे। विवाद बढ़ने पर सभासद अनिल उपाध्याय, राजीव गोयल, पंकज गुप्ता और राजीव निर्वाल, प्रमेंद्र निर्वाल, बाबी के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। सभासद एक-दूसरे की तरफ तेजी से बढ़े तो अफरा-तफरी मच गई। काफी देर हंगामा होता रहा। 18 नवंबर को हुई बोर्ड बैठक में भी जमकर हंगामा हुआ था और पालिकाध्यक्ष अंजना बंसल बैठक से चली गईं थी।

-------

विवाद की पहले से थी आशंका

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में विवाद की आशंका पहले से थी। सभासद निशी रानी, अनिल उपाध्याय आदि ने बुधवार को उपजिलाधिकारी संदीप कुमार से पुलिस तैनात करने की मांग की थी। ऐसे में पुलिस बैठक शुरू होने से पहले ही आ गई थी।

----------

फिर भी बैठक में

पहुंच गए पति

अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव ने अध्यक्ष और सभी सभासदों को एक पत्र जारी किया था। लिखा था कि उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने मौखिक आदेश दिए हैं कि बैठक में बोर्ड सदस्य के पति व अन्य कोई प्रतिनिधि शामिल न हो। इसके बाद भी पालिकाध्यक्ष के पति पूर्व विधायक एवं पालिका चेयरमैन राजेश्वर बसंल समेत कई महिला सभासदों के पति बैठक में मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि उपजिलाधिकारी को जानकारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी