प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बने धीरजराज

अखिल भारतीय प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सत्येंद्र बालियान रहे। गांव भाज्जू के ग्राम प्रधान धीरज राज उर्फ बॉबी को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:21 PM (IST)
प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बने धीरजराज
प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बने धीरजराज

जेएनएन, शामली। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सत्येंद्र बालियान रहे। गांव भाज्जू के ग्राम प्रधान धीरज राज उर्फ बॉबी को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

मंगलवार को शामली के कैराना रोड स्थिति एक होटल में जिला ग्राम प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया गया। कार्यकारिणी में धीरज राज उर्फ बाबी अध्यक्ष, कुसुम देवी पत्नी दीपक कुमार उपाध्यक्ष, आरिफ अंजू व वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, गीता देवी बिल्लू, पत्नी जिला महासचिव, सुमन देवी पत्नी नरेंद्र कोषाध्यक्ष, मोनिका पत्नी अर्जुन जिला सचिव, इसरार व यश जिला सचिव नियुक्त किये गए। इसके अलावा अंकुर कुमार ब्लाक शामली, राशिद ब्लाक काधला, आरिफ कैराना, गौतम थानाभवन व देवेंद्र ऊन ब्लाक अध्यक्ष घोषित किए गए। बार्डर समेत कई जगहों पर चलाया अभियान

कैराना। कोतवाली पुलिस ने बार्डर सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर दर्जनों लोगों के चालान किए। मंगलवार शाम कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेशानुसार यूपी-हरियाणा बार्डर,

कस्बे के चौक बाजार व कांधला तिराहा आदि स्थानों पर चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना फेस मास्क घूमने वाले और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले दर्जनों लोगों के चालान किए। पुलिस ने नियमों का पालन करने की भी सख्त हिदायत दी।

बार्डर समेत कई जगहों पर चलाया अभियान

chat bot
आपका साथी