धर्मवीर निर्वाल बने जाट महासभा के जिलाध्यक्ष

अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की हरदेव नगर में बैठक हुई। समाज की एकता शिक्षा पर बल दिया गया। साथ ही अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:37 PM (IST)
धर्मवीर निर्वाल बने जाट महासभा के जिलाध्यक्ष
धर्मवीर निर्वाल बने जाट महासभा के जिलाध्यक्ष

शामली, टीम जागरण। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की हरदेव नगर में बैठक हुई। समाज की एकता, शिक्षा पर बल दिया गया। साथ ही अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि महासभा के मुख्य संरक्षक मेजर जनरल (सेनि) एसएस अहलावत और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने धर्मवीर निर्वाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। एसएस अहलावत ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा। बिना शिक्षा के किसी भी समाज की तरक्की नहीं हो सकती है। इसलिए हमें शिक्ष पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सभी भाईचारे के साथ रहें और अगर कोई विवाद है तो बातचीत कर उसका हल निकालें। जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए धर्मवीर निर्वाल ने कहा कि वह जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और जल्द ही कार्यकारिणी भी घोषित कर दी जाएगी।

राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार, रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, रालोद नेता कंवरपाल मालैंडी, विक्रांत निर्वाल उर्फ छोटा, रविद्र कालखंडे, अजय पंवार, अशोक चौधरी, सर्वेश सिभालका ने भी अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता गठवाला खाप के हसनपुर थांबेदार महिपाल सिंह मलिक ने की। भाजपा की किसान ट्रैक्टर रैली आज

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि रैली मेरठ-करनाल हाईवे पर बड़ौत पुल से शुरू होगी। इसके बाद शामली के विभिन्न बाजारों और गुरूद्वारे तिराहे से होती हुई किसान डिग्री कालेज पर संपन्न होगी। यहां पर एक किसान सम्मेलन भी होगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल होंगे। जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर रैली में भाग लेने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी