गुरु पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

शामली जेएनएन। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाकर धर्म लाभ उठ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:20 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
गुरु पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

शामली, जेएनएन। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाकर धर्म लाभ उठाया। बरसात होने से नदी में पानी अधिक होने की जानकारी पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ नहीं दिखाई दी। इस दौरान गुरुओं का बखान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु के बिना न ज्ञान प्राप्त होता है और न ध्यान।

शनिवार को गुरु पूर्णिमा के पर्व पर यूपी व हरियाणा से श्रद्धालु यमुना नदी पर पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना करने के उपरांत यमुना में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं, पहाड़ी क्षेत्र में बारिश अधिक होने के चलते नदी में हथनीकुंड से लगातार पानी छोड़े जाने की जानकारी होने के कारण यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने जहां पानी कम दिखाई दिया, वहां स्नान कर धर्म लाभ उठाया। यमुना पर स्नान के चलते प्राइवेट गोताखोर तैनात रहे। यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी अलर्ट दिखाई दिए।

गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न जगहों पर हुआ भंडारा

संवाद सूत्र ऊन : ऊन व क्षेत्र में की स्थानों पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भंडारों का आयोजन किया गया। इससे पहले विधि-विधान के साथ पूजन भी किया गया। शनिवार को ऊन व क्षेत्र में गुरू पूर्णिमा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कस्बा ऊन की माढी , भूमिया खेड़ा पर भंडारे का आयोजन किया गया। मोहल्ला सुभाषनगर मे कश्यप समाज के मंदिर के लिए भूमि पूजन भी हुआ। ऊन क्षेत्र के सांपला गांव में शिव मंदिर पर शुक्रवार की रात जागरण का आयोजन हुआ और शनिवार को भंडारा हुआ।

chat bot
आपका साथी