शिवलिग पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने देवालयों में जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए पंचामृत व चंदन चढ़ा कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:25 PM (IST)
शिवलिग पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
शिवलिग पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

शामली, जागरण टीम। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने देवालयों में जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए पंचामृत व चंदन चढ़ा कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं में उल्लास रहा। नगर के प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर पर प्रात: चार बजे ही शिवभक्तों ने देवालय पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसी के साथ नगर के पीयूष अयन आश्रम व टीचर्स कालोनी, पीपलोतला व नवग्रह आदि देवालयों में भी प्रात: श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया। वहीं महादेव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, पंच मेवा, शहद व पुष्प आदि भी चढ़ाए गए। श्रद्धालुओं ने सोमवार को व्रत भी रखे। श्रद्धालुओं ने ईश्वर से सम्पूर्ण विश्व में सुखशांति की कामना की। मंदिरों में कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया।

पहले सोमवार को महादेव का किया जलाभिषेक

संवाद सूत्र, गढ़ीपुख्ता : सावन के पहले सोमवार को कस्बे के शिवालयों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए मनौतियां मांगी।

कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही महिलाओं, पुरुषों व बच्चों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, फल फूल आदि अर्पित किए। वहीं मंदिर के पुजारी राधा कृष्ण ने जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी महावीर सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मंदिरों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को मास्क व दो गज की दूरी का पालन करने के निर्देश देते नजर आए।

chat bot
आपका साथी