जलभराव के विरोध में प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

जलभराव की समस्या से परेशान सीबी गुप्ता कालोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को हुई बारिश के दौरान घरों एवं दुकानों में पानी भरने से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने तक की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अगर यही स्थिति रही तो यहां से मकान-दुकान बेचकर पलायन को मजबूर होना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:59 PM (IST)
जलभराव के विरोध में प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
जलभराव के विरोध में प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

शामली, जागरण टीम। जलभराव की समस्या से परेशान सीबी गुप्ता कालोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को हुई बारिश के दौरान घरों एवं दुकानों में पानी भरने से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने तक की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अगर यही स्थिति रही तो यहां से मकान-दुकान बेचकर पलायन को मजबूर होना पड़ेगा।

गुरुवार शाम से देर रात तक बारिश हुई और सीबी गुप्ता कालोनी में तालाब जैसी स्थिति बन गई। घरों-दुकानों में भी पानी घुस गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि काफी समय से यह समस्या बनी हुई है। हम सभी लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। घरों-दुकानों में पानी घुसने से नुकसान होता है। प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि चीनी मिल और कमला कालोनी से पूरा पानी यहीं पर आता है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। थोड़ी ही बारिश में दिक्कत खड़ी हो जाती है। जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। कई बार नगर पालिका और जिला-प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन किसी स्तर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय निवासी विनय गुप्ता ने कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कालोनी के लोग 2022 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही उन्हें यहां से मकान बेचकर पलायन को भी विवश होना पड़ेगा। इस दौरान राजेश संगल, अंकित कुमार सिंघल, पंकज चानना, तिलकराम, नरेश देवी, जगनलाल, राजेंद्र सिंह, श्याम प्रसाद शास्त्री, सोम सिंह, संजीव कुमार, संतोष देवी, सत्तो, गीता कुमारी, मिथिलेश, शशि आदि मौजूद रहे।

---

बुढ़ाना रोड पर भी दुकानों में घुसा पानी

बुढ़ाना रोड पर आर्यपुरी के पास भी कई दुकानों में गुरुवार रात पानी घुस गया। सुबह व्यापारी दुकान पर आए तो पता चला। इसके बाद कड़ी मशक्कत करते हुए किसी तरह पानी को निकाला गया।

---

इन्होंने कहा..

कालोनी में जलभराव न हो, उसके लिए कोई प्रबंध किया जाएगा। देखा जाएगा कि किन कारणों से अधिक समस्या है और क्या समाधान हो सकता है।

-सुरेंद्र यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद शामली

chat bot
आपका साथी