शामली में यमुना में दो और युवकों के शव मिले, एक अन्‍य की तलाश जारी Shamli News

रविवार को हवन की राख विसर्जित करने गए सात युवक यमुना में डूब गए थे। तीन की मौत हो गई। एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सोमवार को दो और शव बरामद कर लिए गए।

By Prem BhattEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 10:29 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 02:13 PM (IST)
शामली में यमुना में दो और युवकों के शव मिले, एक अन्‍य की तलाश जारी Shamli News
शामली में यमुना में दो और युवकों के शव मिले, एक अन्‍य की तलाश जारी Shamli News

शामली, जेएनएन। रविवार को हवन की राख विसर्जित करने गए सात युवक यमुना में डूब गए थे। तीन की मौत हो गई। एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीन लापता युवकों में से दो और युवकों के शव सोमवार को बरामद हो गए। एक नंगलाराई के जंगल में तो दूसरा पुल से हुआ बरामद। सोमवार को शुभम और रोबिन का शव मिल गया। सोमवार को दोपहर बाद यमुना में लापता तीसरे युवक महेश का भी शव भी बरामद हो गया। छह मौतों के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।


हवन की राख डालने गए थे
देर रात तक गोताखोरों की टीम लापता युवकों को खोजने में लगी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए तीनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की थी। कैराना क्षेत्र के मलकपुर गांव स्थित गोगा म्हाड़ी पर शनिवार रात जागरण था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के कई युवक हवन की राख को मोहम्मदपुर राई गांव के पास यमुना नदी में विसर्जित करने के लिए घाट पर पहुंचे थे। राख विसर्जित करने के बाद शुभम नहाने के लिए यमुना में अंदर तक चला गया और गहरे कुंड में डूब गया। शुभम को बचाने अनुज, भारत, विशाल, महेश, रोबिन, अजय ने यमुना में छलांग लगा दी। वे भी कुंड में डूब गए। इन्हें डूबता देख साथ आए गांव के अन्य युवकों ने शोर मचा दिया।

chat bot
आपका साथी