दे दे री मेरी मैया, श्रीराम मंदिर के लिए रुपैया

शामली जेएनएन अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्र करते हुए स्वयंसेवक दे दे री मेरी मैया श्रीराम मंदिर के लिए रुपैया कहकर आह्वान कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:09 PM (IST)
दे दे री मेरी मैया, श्रीराम मंदिर के लिए रुपैया
दे दे री मेरी मैया, श्रीराम मंदिर के लिए रुपैया

शामली, जेएनएन: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्र करते हुए स्वयंसेवक दे दे री मेरी मैया, श्रीराम मंदिर के लिए रुपैया कहकर आह्वान कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देशभर में निधि एकत्र करने का अभियान चलाया जा रहा है। शामली में भी स्वयंसेवक सुबह ही समर्पण निधि के संग्रह के लिए निकल जाते हैं। संघ के निर्देशन में विश्व हिदू परिषद समर्पण निधि की जिम्मेदारी को निभा रहा है।

संघ ने समर्पण निधि की ²ष्टि से शामली जिले को पांच खंड, तीन नगर, 44 मंडल में बांटा गया है। तीन नगर क्षेत्रों को 22 बस्तियों में बांटा गया है, जिसमें चार कार्यकर्ताओं की एक टोली संग्रह कर रही है। इसमें अभियान प्रमुख, सह अभियान प्रमुख, विस्तारक, हिसाब प्रमुख हैं। देहात क्षेत्र को मंडल में बाटा गया है। एक मंडल में पांच गांव आते हैं। हर गांव में पांच-पांच कार्यकर्ताओं की चार-चार टोलियां लगाई गई हैं।

आरएसएस ने बुधवार को नगर की बैठक बुलाई है। इसमें 15 जनवरी से अभी तक चले अभियान में कुल संग्रह आदि पर चर्चा की जाएगी। जिला प्रचारक विराट समर्पण निधि के लिए संघ और आनुषांगिक संगठनों के बीच समन्वयक की भूमिका में हैं। समर्पण निधि अभियान में संघ के साथ विहिप, बजरंग दल, संस्कार भारती, विद्या भारती, भाजपा आदि आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं। मंगलवार को दयानंदनगर, काकानगर, पंजाबी कालोनी, रेलपार, कुड़ृाना रोड, टीचर कालोनी, बैंक कलोनी्, सीबी गुप्ता कालोनी आदि जगह अभियान चलाया गया।

दिल खोलकर दान करें, लेकिन दिखावा नहीं: संदीप

आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख संदीप कुमार का कहना है कि यह भारत के गौरव का क्षण है। इसमें सभी को दिल खोलकर समर्पण निधि में सहयोग करना चाहिए। जितना ज्यादा संभव हो उतनी संख्या में निधि समर्पित करें। इस दौरान दूसरों को प्रेरित जरूर करें, लेकिन खुद की निधि का दिखावा बिल्कुल न करें।

नारी शक्ति को जागरूक करने को निकाली रैली

शामली : एनएसएस की स्वयं-सेविकाओं ने शहर में नारी शक्ति को जागरूक करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली।

मंगलवार को शहर के आरके पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा. चंद्रबली पटेल व आरपी सिंह ने किया। स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रगान किया। शिविर के अगले चरण में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आरपी सिंह, डा. ओमकार सिंह, डा. सौरभ कुमार, सतेंद्र शर्मा, विनीता कुमारी, डा. चारु गोयल, लोकेंद्र, सुनील आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी