लेफ्टिनेंट बन देश की सेवा करना चाहते हैं दक्ष नामदेव

यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में 89.8 फीसद अंक के साथ जिले के टापर रहे दक्ष नामदेव शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी हैं। उनके पिता वेद प्रकाश नामदेव डाक्टर की दुकान पर कंपाउंडर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:46 PM (IST)
लेफ्टिनेंट बन देश की सेवा   करना चाहते हैं दक्ष नामदेव
लेफ्टिनेंट बन देश की सेवा करना चाहते हैं दक्ष नामदेव

शामली, जागरण टीम।

यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में 89.8 फीसद अंक के साथ जिले के टापर रहे दक्ष नामदेव शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी हैं। उनके पिता वेद प्रकाश नामदेव डाक्टर की दुकान पर कंपाउंडर हैं। माता अनीता देवी गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि वह सात से आठ घंटे पढ़ाई किया करते हैं। अब वह दिल्ली से आगे की पढ़ाई करेंगे। उनका सपना लेफ्टिनेंट बनना है। इसके लिए वह आगे की पढ़ाई करेंगे। दक्ष नामदेव ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई में इंटरनेट का भी सहारा लिया। प्रमोट के रिजल्ट को उन्होंने कोरोना के चलते बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि वह रिजल्ट से खुश हैं।

......

सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं निखिल

शामली, जागरण टीम।

खेल के शौक के साथ ही कड़ी मेहनत, परिश्रम और अनुशासन के साथ निखिल ने शामली में हाईस्कूल में 94.16 फीसद अंक हासिल किए हैं। निखिल कबड्डी खेलने के शौकीन हैं और आर्मी में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। शामली के गांव बहावड़ी निवासी निखिल के पिता का नाम इंद्रजीत है जो मंडी में एक दुकान पर कार्य करते हैं। वहीं, माता कल्पना गृहणी है। निखिल ने बताया कि वह रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे। उनका सपना आर्मी में पहुंचकर देश की सेवा करना है। वह इसके लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कबड्डी खेलने का भी शौक हैं। वह गांव में दोस्तों के साथ शाम के समय खेलते हैं।

.......

बलवंती देवी का रहा शत-प्रतिशत रिजल्ट

शामली, जागरण टीम। शामली के झिझाना में बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सफलता पाने पर सभी छात्राओं को स्कूल प्रबंधन की तरफ से बधाई दी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। झिझाना ऊन मार्ग पर गांव सिकंदरपुर में स्थित बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज में यूपी बोर्ड के नतीजों में हाईस्कूल में प्रथम विजया (90.83) रही। जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर विशू (90.05), विगाशा रही। वहीं, इंटर में छवि (84 ) प्रथम रही। दूसरे व तीसरे स्थान पर प्रीति (82) निशा (81) रही। उत्तीर्ण सभी छात्राओं को कालेज प्रबंधन के डायरेक्टर अंकित तोमर ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी