करवाचौथ की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़

कल करवा चौथ पर्व है। इससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहागिनों ने सजने-संवरने की तैयारी तेज कर दी है। पर्व को देखते हुए बाजारों में चूड़ी ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों का व्यवसाय बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:50 PM (IST)
करवाचौथ की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़
करवाचौथ की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़

शामली, जागरण टीम। कल करवा चौथ पर्व है। इससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहागिनों ने सजने-संवरने की तैयारी तेज कर दी है। पर्व को देखते हुए बाजारों में चूड़ी, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों का व्यवसाय बढ़ रहा है। शुक्रवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ देख दुकानदारों में उत्साह नजर आया। कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, नेहरू मार्केट, नया बाजार, दिल्ली रोड आदि पर स्थित कपड़े, जूते, श्रृंगार आदि की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। वहीं नया बाजार में कई मेहंदी कलाकारों की संख्या भी बढ़ गई है। आज के लिए कई महिलाओं ने मेहंदी लगाने वालों को बुक भी कर रखा है।

शुक्रवार को सुबह से ही शहर के मुख्य बाजार गुलजार हो गए थे। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती चली गई। साड़ियों की दुकान से लेकर सौंदर्य प्रसाधन, छलनी-कलश, ज्वैलरी आदि की दुकानों पर भीड़ रही। ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिग कराई गई और महिलाएं सजने-संवरने के लिए थ्रेडिग, ब्लीचिग, फेशियल आदि कराती रहीं। बाजारों के साथ ब्यूटी पार्लरों में भी मेहंदी लगाई गईं। बिछुए, पायल की हुई खरीदारी

सराफा व्यापारी रवि संगल ने बताया कि चांदी के बिछुए, पायल की अधिक खरीदारी हुई है। सोने की ज्वैलरी की खरीदी गई, लेकिन बहुत अधिक नहीं। वहीं, आर्टिफिशियल ज्वैलरी की भी बिक्री हुई। अरेबिक मेहंदी का क्रेज

शुक्रवार को शाम के समय नया बाजार के साथ ही ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाएं मेहंदी लगवाती रहीं। ब्यूटी पार्लर संचालक रश्मि गर्ग ने बताया कि मारवाड़ी और अरेबिक मेहंदी ही सबसे अधिक लगवाई गई है। कुछ ने बांबे कट और गोल्डन मेहंदी भी लगवाई। नवविवाहिताओं ने ऐसे डिजाइन पसंद किए, जो दुल्हन वाले होते हैं। सिल्क की साड़ी की खूब हुई खरीदारी

साडियों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ थी। सिल्क साड़ियों की सबसे अधिक खरीदारी हुई और इसके बाद लहंगे और गाउन बिके। व्यापारी दिनेश कुमार ने बताया कि सिल्क साड़ियों का फैशन सदाबहार है। अब गाउन और लहंगे पहनने का भी फैशन है डिजाइनर कलश पहली पसंद

करवाचौथ पूजन में थाली, करवा, कलश, छलनी का इस्तेमाल होता है। मोती, जरी, कुंदन से इन्हें आकर्षक रूप दिया गया है। साधारण के मुकाबले कुछ महंगे हैं, लेकिन सबसे अधिक इन्हीं की खरीदारी हुई। हालांकि साधारण थाली, करवा, कलश, छलनी की बिक्री होती रही।

chat bot
आपका साथी