रिश्तों में आई दरार, बहा दिया अपनों का खून

शामली जनपद में अपने ही अपनों का लहू बहाने में लगे है। कई मामले ऐसे सामने आ चुके है जिनमें या तो पत्नी अपने पति की जान की दुश्मन बन गई या फिर पति ने पत्नी का लहू बहा दिया। मामले पुलिस में पहुंचे तो पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:21 PM (IST)
रिश्तों में आई दरार, बहा दिया अपनों का खून
रिश्तों में आई दरार, बहा दिया अपनों का खून

जेएनएन, शामली। शामली जनपद में अपने ही अपनों का लहू बहाने में लगे है। कई मामले ऐसे सामने आ चुके है जिनमें या तो पत्नी अपने पति की जान की दुश्मन बन गई या फिर पति ने पत्नी का लहू बहा दिया। मामले पुलिस में पहुंचे तो पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

-----------

केस-1

शामली के माजरा रोड पर पेस्टीसाइड की दुकान करने वाले युवक की दुकान पर आकर दो युवकों ने हत्या कर दी। गोली मारकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला मृतक की पत्नी के इर्द-गिर्द ही पाया और बाद में पुलिस ने पत्नी व उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

केस-2

शामली के मोहल्ला दयानंद नगर में रहने वाले एक व्यक्ति की शाम के समय घर के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी। मामला अज्ञात में दर्ज हुआ। जांच में पुलिस ने मृतक की पत्नी व बेटी को दोषी पाया। दोनों के इशारे पर दो युवकों ने गोली मारी थी। दोनों आरोपित मां-बेटी व हत्या करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

केस-3

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरनी में एक किसान का शव घर के बाहर बुग्गी के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला लिखाया गया। लेकिन जांच पड़ताल में मृतक की पत्नी ही दोषी पाई। तब पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

केस-4

थानाभवन में एक किसान का शव खेत पर पड़ा मिला था। वह खेत पर काम करने गया था। बाद में शव मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें भी पुलिस ने प्रेम प्रंसग के चलते मृतक की पत्नी को संलिप्त पाया। तब आरोपित पत्नी व हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया।

केस-5

शामली कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर मेरठ निवासी युवक का शव पड़ा मिला। युवक अपनी ससुराल में आया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो मृतक की पत्नी को साजिश में लिप्त पाया। मेरठ निवासी युवक व मृतक की पत्नी को जेल भेजा गया।

केस-6

झिझाना के गांव पुरमाफी में एक युवक ने अपनी पत्नी को बुधवार को फावड़े से काट डाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

-

इन्होंने कहा-

आपसी रिश्तों में खून खराबे की वजह कहीं न कहीं व्यक्ति एक दूसरे पर शक करते करते अवसाद का शिकार हो जाता है। साथ ही जब वो शराब ओर अन्य नशा करने लगता है। तो अवचेतन की अवस्था में चला जाता है और ये स्थिति उसके दिमाग में घर कर जाता है। इसके बाद व्यक्ति गलत कर बैठता है- डा. अमित मलिक

प्रोफेसर समाजशास्त्र, डीएवी कालेज मुजफ्फरनगर।

--

कई ऐसे मामले सामने आए है जिनमें कभी पत्नी तो कभी पति हत्यारोपित मिला है। पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भिजवाया है।

-सुकीर्ति माधव, एसपी।

chat bot
आपका साथी