संक्रमितों से खाली हुआ कोविड चिकित्सालय

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब काफी कम है और अब तो कोविड चिकित्सालय लेवल-2 में एक भी संक्रमित भर्ती नहीं है। हालांकि सभी व्यवस्था पहले की तरह रहेंगी जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती किया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:41 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:41 PM (IST)
संक्रमितों से खाली हुआ कोविड चिकित्सालय
संक्रमितों से खाली हुआ कोविड चिकित्सालय

जेएनएन, शामली। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब काफी कम है और अब तो कोविड चिकित्सालय लेवल-2 में एक भी संक्रमित भर्ती नहीं है। हालांकि सभी व्यवस्था पहले की तरह रहेंगी, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती किया जा सके।

सितंबर-20 में जिला संयुक्त अस्पताल में सौ बेड का कोविड लेवल-2 चिकित्सालय शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल उद्घाटन किया था। इससे पहले लेवल-1 चिकित्सालय झिझाना सीएचसी में था और अगर मरीज की तबीयत खराब होती थी तो सहारनपुर रेफर किया जाता था। गत जनवरी में कोविड अस्पताल कोरोना मरीजों से मुक्त हो गया था। कम ही केस आ रहे थे और सभी घर में ही आइसोलेट किया जा रहा था। मार्च में दूसरी लहर शुरू हुई और अप्रैल में रफ्तार बढ़ी तो लेवल-2 चिकित्सालय को दोबारा शुरू किया।

बेड की संख्या बढ़ाकर 200 की गई थी। मई में तो सौ से अधिक मरीज तक भर्ती रहे हैं और अधिकांश आक्सीजन पर थे। अव्यवस्थाओं के मामले भी खूब आए और हंगामे भी हुए। हालांकि आक्सीजन की आपूर्ति लगातार होती रही थी। दिल्ली, मेरठ के भी कई मरीज यहां आकर भर्ती हुए थे। मई में ही कोरोना के केस कम होने लगे और भर्ती मरीजों की संख्या भी घटने लगी थी। जिला संयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सफल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ही एक मरीज रह गए थे, जिन्हें शनिवार दोपहर में डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब कोई मरीज नहीं है।

नए संक्रमितों से किसी को जरूरत होगी तो भर्ती किया जाएगा। उपलब्ध संसाधनों से मरीजों को बेहतर उपचार देने का पूरा प्रयास किया गया। कोरोना से उबरने के बाद अगर किसी को दिक्कत होती है तो उन मरीजों के लिए भी पोस्ट कोविड वार्ड बनाया गया है, जिसमें दस बेड हैं।

chat bot
आपका साथी