न्यायालय ने 122 बंदियों को दी अंतरिम जमानत

कोविड-19 के निरंतर बढ़ते प्रकोप के चलते जिला न्यायालय ने 122 बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए है। इन बंदियों को सात साल तक की सजा की धाराओं में जेल भेजा गया था। सभी बंदियों को 60 दिन की जमानत मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:23 PM (IST)
न्यायालय ने 122 बंदियों को दी अंतरिम जमानत
न्यायालय ने 122 बंदियों को दी अंतरिम जमानत

जेएनएन, शामली। कोविड-19 के निरंतर बढ़ते प्रकोप के चलते जिला न्यायालय ने 122 बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए है। इन बंदियों को सात साल तक की सजा की धाराओं में जेल भेजा गया था। सभी बंदियों को 60 दिन की जमानत मिली है।

उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय तथा उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों पर कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिले के 122 बंदियों को अग्रिम जमानत दे दी गई है। डीएम ने बताया कि जिला कारागार में निरूद्ध सात वर्ष तक की सजा योग्य मामलों से संबंधित बंदियों को अधिकतम 60 दिवस के अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाना निर्देशित किया गया। इसके अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली डा. अजय कुमार के ने 13 मई को कुल 122 बंदियों को रिहा करने के लिए अंतरिम जमानत दी है। इससे पहले पांच मई को 31 व 10 मई को 57 कारागार में निरुद्ध पात्र बंदियों यानि कुल 88 बंदियों को 60 दिवस के अंतरिम जमानत पर रिहा किया था। कोरोना के लगातार बढ़े प्रकोप और जेल में बंदियों की संख्या अधिक होने के कारण न्यायालय की ओर से यह निर्णय लिया जा रहे है। इससे जेल में कैदियों की संख्या कम होने से कोरोना की रोकथाम भी हो सकेगी।

घुड़चढ़ी में भीड़, चार के खिलाफ केस

कांधला। शादी में धुड़चढ़ी के दौरान भारी भीड़ की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्यक्रम बंद करा दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी भूपसिंह के पुत्र अनिल की बारात शुक्रवार को हरियाणा राज्य के रोहतक जानी थी। गुरुवार को घर पर दावत के बाद घुड़चढ़ी का कार्यक्रम था। घुड़चढ़ी में दौरान डीजे की धुन पर महिलाएं व पुरूष डांस कर रहे थे। किसी ने वीडियो बनाकर कोरोना से अभी जंग जारी है, टैग करके इंटरनेट मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को बंद करा दिया। पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाते हुए लड़के के स्वजन को जमकर खरी खोटी सुनाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़के के पिता भूप सिंह, लड़के के भाई संजीव कुमार के साथ- साथ डीजे संचालक व घोड़ा-बग्गी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। शुक्रवार को लड़के पक्ष के चंद लोग ही बरात लेकर रोहतक के लिए रवाना हुए।

chat bot
आपका साथी