अब आशीर्वाद से लेकर शगुन तक सबकुछ ऑनलाइन

शामली जेएनएन। कोविड-19 का प्रकोप ने इसबार शादियों की मौज मस्ती से लोगों का दूर कर दिया है इसलिए शादियों का सीजन होने के बावजूद लोग यहां जाने से बच रहे हैं और आनलाइन आशीर्वाद और शगुन भेजकर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:24 PM (IST)
अब आशीर्वाद से लेकर शगुन तक सबकुछ ऑनलाइन
अब आशीर्वाद से लेकर शगुन तक सबकुछ ऑनलाइन

शामली, जेएनएन।

कोविड-19 का प्रकोप ने इसबार शादियों की मौज मस्ती से लोगों का दूर कर दिया है इसलिए शादियों का सीजन होने के बावजूद लोग यहां जाने से बच रहे हैं और आनलाइन आशीर्वाद और शगुन भेजकर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।

देश के अनेक राज्यों में दोबारा से तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अब लोगों ने शादी-विवाह में रिश्तेदारों के यहां जाने से भी कदम खींच लिए हैं। तकनीक का सहारा लेकर आनलाइन ही शगुन भेजा जा रहा है। शामली के भी अनेक लोगों ने कोरोना काल के चलते अन्य राज्यों की शादी में जाने से दूरी बनाई है।

इन्होंने कहा..

मेरी रिश्तेदारी में 26 नवंबर को दिल्ली में शादी थी। निमंत्रण के साथ अनुरोध भी किया था। दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोविड-19 के चलते जाना नहीं हो सका। शादी लड़की की थी तो मैंने कन्यादान की राशि भी पेटीएम के माध्यम से भेज दी। फोन से ही बधाई भी दी। इसके साथ ही शादी में भी आनलाइन शामिल हो गए।

- विशु गुप्ता, कृष्णा नगर शामली

दिल्ली और पंजाब में कई शादियों में जाना था। दोबारा तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कहीं भी जाना नही हो पाया। शादी में ना जाकर आनलाइन ही शगुन गूगल पे के माध्यम से भेजा है।

-अशोक शर्मा, वर्मा मार्केट शामली

दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते इस बार किसी भी शादी में जाना नहीं हुआ है। लोगों से शारीरिक दूरी और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए रिश्तेदारी या परिचितों के यहां शादी में नहीं गए। लड़की की शादी में कन्यादान और लड़के की शादी में शगुन कहीं गूगल पे तो कहीं पेटीएम के माध्यम से भेज दिया है।

- नितिन बंसल, सीबी गुप्ता कालोनी शामली

कोविड-19 के चलते इस बार किसी भी शादी में ना जाने का फैसला किया है। कई शादी के कार्ड दिल्ली व दूसरे राज्यों से भी आए हैं। सभी जगह आनलाइन की शगुन भेज दिया है। - विनोद कुमार , झिझाना

chat bot
आपका साथी