जल्द शुरू होगा कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण

कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण जल्द शुरू होगा। टेंडर पहले ही हो चुके थे और अब शासन से जरूरी मंजूरी भी मिल गई हैं। ऐसे में अब कूड़ा का पहाड़ भी कम होगा। प्लांट निर्माण की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:41 PM (IST)
जल्द शुरू होगा कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण
जल्द शुरू होगा कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण

शामली, जागरण टीम। कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण जल्द शुरू होगा। टेंडर पहले ही हो चुके थे और अब शासन से जरूरी मंजूरी भी मिल गई हैं। ऐसे में अब कूड़ा का पहाड़ भी कम होगा। प्लांट निर्माण की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस है।

भैंसवाल रोड पर नगर पालिका का डंपिग ग्राउंड है। कुछ साल पहले कूड़े से ईट-पत्थर, पालीथिन और मिट्टी को अलग करने की मशीन लगाई गई थी। लंबे समय तक मशीन खराब पड़ी रही थी। मशीन ठीक कराई गई, लेकिन बहुत कम कूड़ा अलग-अलग करने की क्षमता है। शहर से प्रतिदिन 400 कुंतल से अधिक कूड़ा निकलता है और इसके सापेक्ष एक तिहाई से भी कम कूड़ा मशीन से अलग-अलग होता है। बरसात में तो यह काम भी बंद ही रहा। ऐसे में डंपिग ग्राउंड में कूड़े का पहाड़ बन चुका है। डेढ़ साल पूर्व शासन ने कूड़ा निस्तारण प्लांट निर्माण के लिए नगर पालिका प्रशासन को करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी थी। शासन स्तर से ही कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को नियुक्त किया गया है। सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक सुबोध कुमार ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को डंपिग ग्राउंड से कूड़ा हटवाने के लिए कहा गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। अन्य सभी औपचारिकता पूरी हो गई हैं। डंपिग ग्राउंड देखने नहीं आए अधिकारी

कई माह से कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अधिकारी डंपिग ग्राउंड की स्थिति तक देखने नहीं आए हैं। नगर पालिका प्रशासन ने उस जगह से कूड़ा हटवा दिया है, जहां पर कार्यदायी संस्था को काम करना है। नगर पालिका प्रशासन के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि काफी दिन पूर्व सीएंडडीएस के अधिकारियों को बताया था कि कूड़ा हटवा दिया है और निरीक्षण कर व्यवस्था देख लें। हाईटेंशन लाइन का भी फंसा था पेंच

डंपिग ग्राउंड के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं। आसपास में आबादी है तो लाइन को शिफ्ट करने मुमकिन नहीं था। पहले तो सीएंडडीएस ने इस जगह पर प्लांट बनाने में असमर्थता जता दी थी। बाद में समाधान निकाला गया कि लाइन से हटकर जो जगह बचती है, उस पर प्लांट बनाया जाएगा। आगे सुधर सकती है रैंक

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में शामली का प्रदर्शन पिछले साल से भी खराब आया है, लेकिन कूड़ा निस्तारण शुरू होने के बाद सर्वेक्षण में रैंक में कुछ सुधार हो सकता है।

chat bot
आपका साथी