दुबई में रची गई थी बादल की हत्या की साजिश

सुमित राठी, ¨झझाना : सिपाहियों पर हमला कर रायफल लूट प्रकरण में हर दिन नए राजफाश ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 10:31 PM (IST)
दुबई में रची गई थी बादल की हत्या की साजिश
दुबई में रची गई थी बादल की हत्या की साजिश

सुमित राठी, ¨झझाना : सिपाहियों पर हमला कर रायफल लूट प्रकरण में हर दिन नए राजफाश हो रहे हैं। ¨झझाना पुलिस के हत्थे चढ़े जर्मन के चचेरे भाई कर्मा ने कई राज खोले। शातिर जर्मन के खतरनाक इरादे को उसने सिलसिलेवार बताया। ¨झझाना पुलिस की गिरफ्त में आए कर्मा ने बताया कि कई माह पहले दुबई से उसके खाते में पैसे आए थे। जर्मन ने रुपये आने के मैसेज का स्क्रीन शाट दिखाकर अन्य साथियों को इस मिशन में जोड़ा था।

दो अक्टूबर को होमगार्ड संजय को गोली मारकर रायफल लूटने वाले जर्मन का मिशन बहुत खतरनाक था। गुरुवार रात ¨झझाना पुलिस के हत्थे चढ़े कर्मा पुत्र अजीत ¨सह निवासी डेरा बिरसा अजीजपुर ने बताया कि वह अविवाहित है। बताया कि कई माह पहले दुबई से जर्मन के खाते में नगदी ट्रांसफर हुई थी। इसका स्क्रीन शाट मोबाइल पर घटना से दो दिन पहले जर्मन ने उन्हें दिखाया था। कर्मा की इस जानकारी से साफ है कि जर्मन का संपर्क खालिस्तान संगठन से है। वहीं से जर्मन को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश ¨सह बादल की हत्या करने का टास्क मिला। कर्मा ने बताया कि उसके बाद भी दुबई से कितना फंड आया वो जर्मन को ही पता है। गुरुवार को ही जर्मन भी राजस्थान के बीकानेर से पकड़ा जा चुका है। कर्मा ने बताया कि वह खालिस्तान समर्थकों के संपर्क में था। जर्मन ने बताया था कि खालिस्तानी संगठन से जुड़ने के कारण कई दोषियों को सजा हो गई थी। दोषी पाए गए आरोपितों की सजा पूरी होने के बाद भी उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया था। इसके विरोध में पंजाब में जेल से छुड़ाने के लिए खालिस्तान समर्थकों ने धरना दिया था। उस वक्त पंजाब में बादल सरकार थी। पुलिस ने धरना दे रहे सिखों पर गोली चलाई थी। इसकी वीडियो दिखाकर जर्मन ने धर्म के नाम पर युवाओं को आतंक की राह पर चलने को माइंड डायवर्ट किया। उसने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री से इस फाय¨रग का बदला खालिस्तान समर्थक लेना चाहते थे।

chat bot
आपका साथी